असमर्थ महिला कल्याण समिति ने महिलाओं को बांटा 280 मन गेहूं
असमर्थ महिला कल्याण समिति ने नरवाना रोड पर समिति के 22वें वार्षिकोत्सव पर अन्न वितरण समारोह का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, जींद : असमर्थ महिला कल्याण समिति ने नरवाना रोड पर समिति के 22वें वार्षिकोत्सव पर अन्न वितरण समारोह का आयोजन किया। समिति के प्रधान व डीएवी स्कूलों के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की अध्यक्षता में 36 गांवों की 112 असमर्थ महिलाओं को 280 मन गेहूं वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि किसी भी असमर्थ, असहाय, अपाहिज की निष्काम सेवा परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ पूजा है। उन्होंने समिति के पिछले 22 साल के कार्य की प्रशंसा की। प्रधान डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि दुनिया में आत्मबल से बड़ा कोई बल नहीं। सुभाष चंद्र बोस ने आत्मबल की शक्ति से देश की आजादी के लिए संसार को हिलाकर रख दिया था। इसके लिए अपनी शक्ति का अधिक से अधिक प्रयोग परमात्मा के संसार की निष्काम सेवा के लिए करो। गगनदीप बैरागी एडवोकेट ने सभी महिलाओं को एक-एक जोड़ी चप्पल बांटी। इस मौके पर समिति से पंडित रामनिवास अहिरका, तेलूराम शर्मा, हवासिंह यादव, विरेंद्र यादव, राहुल आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप