आर्य कन्या कॉलेज की छात्राओं ने किया कुरुक्षेत्र भ्रमण
आर्य कन्या कॉलेज की 30 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता जंयती सहित अनेक स्थलों का भ्रमण किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 08:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य कन्या कॉलेज की 30 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता जंयती सहित अनेक स्थलों का भ्रमण किया। प्राचार्या ऊषा मित्तल ने बताया कि 11वीं व 12वीं कक्षा की उन छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्राओं ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत ज्योतिसर, पीपली चिडियाघर, भद्रकाली मंदिर, जिदल पार्क, शेख चेहली का मकबरा, धरोहर व गीता जंयती का भ्रमण किया। प्राचार्या ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक स्तर का विकास होता है तथा उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। इतिहास प्राध्यापक संजय भारद्वाज ने गाइड की भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें