एनपीएस स्कूल में मनाया सेना दिवस और कैप्टन पवन कुमार शौर्य चक्र का जन्मदिवस
डाहौला के नव प्रगति सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को कैप्टन पवन कुमार शौर्य चक्र का जन्मदिवस और सेना दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, जींद : डाहौला के नव प्रगति सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को कैप्टन पवन कुमार शौर्य चक्र का जन्मदिवस और सेना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सुभाष सहारण ने शिरकत की। संस्था निदेशक विरेंद्र ढिल्लों, दिलबाग नेहरा, प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों, डीएन मॉडल स्कूल की प्राचार्या कविता शर्मा इस दौरान खास तौर पर मौजूद रहे। साहिल और उनके समूह ने कैप्टन पवन कुमार के जीवन पर आधारित गीत सुनाया। गौरव शर्मा ने देशों में देश भारत, भारत में हरियाणा, पर बहुत सुन्दर डांस किया। छम-छम नाचे मोहन पर वंशिका ने सोलो डांस किया। विरेंद्र ढिल्लों ने कैप्टन पवन कुमार के जीवन पर प्रकाश डाला। सुभाष सहारण ने कहा कि जीवन में ऐसे काम करने चाहिएं, कि नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।