अमित सैनी बने मेडिकल सेल्स प्रतिनिधि यूनिट के अध्यक्ष
भारतीय मेडिकल सेल्स प्रतिनिधि संघ यूनिट की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें अमित सैनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष अमरजीत और राजेश कोचर को चुना गया।
जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय मेडिकल सेल्स प्रतिनिधि संघ यूनिट की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें अमित सैनी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अमरजीत और राजेश कोचर, यूनिट सचिव सुरेंद्र श्योराण, संयुक्त सचिव तरुण आहूजा और शरणजोत, कोषाध्यक्ष नरेश रोहिल्ला, सह कोषाध्यक्ष सुशील रोहिल्ला, संगठन मंत्री राजेश ग्रोवर रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश कौशिक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल मान, प्रदेश महासचिव विकास बिश्नोई और चुनाव अधिकारी अशोक रोहिल्ला की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष अमित सैनी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरने का काम करेंगे। प्रदेशभर में भारतीय मेडिकल सेल्स प्रतिनिधियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।