दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ जींद के अमन कुमार फहराएंगे तिरंगा
जींद ही नहीं पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि इस बार दिल्ली राजपथ पर जींद का जवान अमन कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 10:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : जींद ही नहीं, पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि इस बार दिल्ली राजपथ पर जींद का जवान अमन कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। राजपथ पर राष्ट्रपति के सामने सेंट्रल डायस पर हर साल बारी-बारी से आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के अधिकारियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मिलती है। पिछली साल नेवी के जवान ने झंडा फहराया था। इस एयरफोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर जींद के अमन कुमार को ध्वजारोहण के लिए चुना गया है। वह राष्ट्रपति के सामने डोर खींचकर तिरंगा लहराएंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें