जींद जंक्शन पर फहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
जागरण संवाददाता जींद जींद रेलवे जंक्शन पर अब जल्द ही लोगों को 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहर
जागरण संवाददाता, जींद : जींद रेलवे जंक्शन पर अब जल्द ही लोगों को 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा। इसे लेकर रेलवे परिसर में खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीन की सहायता से खुदाई करवाई जा रही है, ताकि झंडे को लगाने के लिए स्तंभ बनाया जा सके। तिरंगा लगने के बाद ट्रेनों के सफर करने वाले यात्रियों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी।
गौरतलब है कि उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के अधीन आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों पर स्तंभ बनाकर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। इनमें दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, सोनीपत, पानीपत, करनाल एवं कुरुक्षेत्र शामिल थे। इसके बाद रेलवे ने दिल्ली मंडल के 14 और रेलवे स्टेशनों जींद, कैथल, झज्जर, गुरूग्राम, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, मेरठ नगर, शहादरा, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला, शामली, मानसा, मुजफरनगर पर भी 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का काम शुरू किया गया है। तिरंगे पर लगेंगी लाइटें, मोटर से होगा कंट्रोल
100 मीटर ऊंचे तिरंगे पर कई रंगों की लाइटें भी लगेंगी। लाइटों और तिरंगे का पूरा कंट्रोल मोटर से होगा। लगभग एक सप्ताह में स्तंभ बनकर तैयार हो जाएग। जेसीबी के साथ फाउंडेशन तैयार करने के लिए खुदाई की जा रही है, जो एक-दो दिन में पूरी बनकर तैयार हो जाएगी। 10 महीने पहले बनी थी योजना
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 10 महीने पहले रेलवे जंक्शनों पर तिरंगा झंडा लगाने की योजना बनी थी। अब आकर इस योजना पर काम शुरू हुआ है। दिल्ली रेलवे मंडल के 8 स्टेशनों पर पहले यह ध्वज लगाया जा चुका है। 14 और रेलवे स्टेशनों पर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। पूरे डिविजन में एक करोड़ से बनेंगे स्तंभ : छोक्कर
पूरे डिविजन में ही तिरंगे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इन पर एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। जींद रेलवे जंक्शन पर इसे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक तिरंगा लगाने पर लगभग 5 लाख रुपये खर्च होंगे।
-सुरेंद्र छोक्कर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, जींद जंक्शन।