Move to Jagran APP

वचन बड़े होते हैं अनमोल, बोलने से पहले सोचने वाला बुद्धिमान

व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी से होती है। बोलने से पहले सोचने वाला ही बुद्धिमान है। वचन बड़े अनमोल होते है इसलिए सावधानी पूर्वक इनका प्रयोग करना चाहिए। वचन से सत्कार की प्राप्ति होती हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 08:53 AM (IST)
वचन बड़े होते हैं अनमोल, बोलने से पहले सोचने वाला बुद्धिमान
वचन बड़े होते हैं अनमोल, बोलने से पहले सोचने वाला बुद्धिमान

जागरण संवाददाता, झज्जर : व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी से होती है। बोलने से पहले सोचने वाला ही बुद्धिमान है। वचन बड़े अनमोल होते है इसलिए सावधानी पूर्वक इनका प्रयोग करना चाहिए। वचन से सत्कार की प्राप्ति होती हैं। यह विचार बेरी गेट शिव मंदिर में 27 वें दिन श्रीभगवान गिरी जी महाराज के सानिध्य में जारी सावन मास के उपलक्ष्य में तीसरी श्री शिवपुराण कथा में भारत भूषण आचार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। कथा से पूर्व देवाचार्य सुनील दत्त शास्त्री एवं यज्ञमान एवं श्रद्धालुओं ने श्री गणपति और भगवान शिव की पूजा के साथ कथा व्यास भारत भूषण को तिलक किया। कथा व्यास ने कहा शिव पुराण की कथा में भगवान शिव शंकर ने अपने भक्तों को अमृत मयी सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष के कोने-कोने में विराजमान हैं। भगवान राम ने लंका पर विजय पाने से पूर्व समुन्द्र के किनारे शिवलिग बनाकर भगवान शिव की पूजा की थी। इस भक्ति्त से प्रसन्न होकर भोले नाथ ने श्रीराम को विजयश्री का आशीर्वाद दिया था। मान्यता है रामेश्वर में भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में भगवान राम के कहने पर विराजे थे। भजन गायक दामिनी पांचाल, औम प्रकाश सैनी, मनोज सोनी, नितिन सक्सेना, वेद प्रकाश भजन गायक सहित कलाकारों ने मधुरवाणी से भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। देवाचार्य सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि शनिवार को प्रात: हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भगत धर्मपाल प्रजापति ने बताया कि भगवान शंकर की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ भोले का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शेर सिंह, वेदपाल, साहिल, सोनू, दीपांशु, पंडित प्यारे लाल, शिव मन्दिर महिला सत्संग मंडली सहित बेरी गेट के भकतों ने कथा श्रवण एवं भजनों का आनन्द लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.