Move to Jagran APP

वीरवार को हुई बरसात से मौसम रहा सुहाना, लोगों ने लिया आनंद

वीरवार को भी दूसरे दिन बरसात हुई। जिससे दिनभर मौसम भी सुहाना बना रहा। जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। बरसात के बावजूद भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले में कुल 199.2 एमएम (औसत 33.2 एमएम) बरसात हुई थी। जिससे लोगों को ना केवल गर्मी से राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 05:39 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 05:39 AM (IST)
वीरवार को हुई बरसात से मौसम रहा सुहाना, लोगों ने लिया आनंद
वीरवार को हुई बरसात से मौसम रहा सुहाना, लोगों ने लिया आनंद

जागरण संवाददाता, झज्जर :

loksabha election banner

वीरवार को भी दूसरे दिन बरसात हुई। जिससे दिनभर मौसम भी सुहाना बना रहा। जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। बरसात के बावजूद भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले में कुल 199.2 एमएम (औसत 33.2 एमएम) बरसात हुई थी। जिससे लोगों को ना केवल गर्मी से राहत मिली। बल्कि फसलों के लिए भी फायदेमंद रही। वहीं वीरवार को झज्जर खंड में 4.8 एमएम व मातनहेल में एक एमएम बरसात मापी गई। वहीं अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी से ही संतुष्टि करनी पड़ी। दिनभर बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

बुधवार को हुई बरसात के बाद वीरवार को भी सुबह के ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक कभी बादल छाए रहते तो कभी मौसम साफ रहता। दोपहर होते-होते इंद्र देव ने बरसात शुरू कर दी। झज्जर शहर की बात करें तो बरसात का लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान यात्रा करने वाले वाहन चालक भीगते हुए नजर आए। वहीं लोगों ने बरसात से बचने के लिए सुविधा अनुसार सहारा ढूंढ लिया, ताकि बरसात से बचे रहें। बरसात से फसलों में भी हरियाली व रौनक लौट आई है। जिसे देखकर किसानों के चेहरे भी खिले हुए है। पिछले कई दिनों से बरसात का इंतजार हर किसी को था, जो अब खत्म हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री व न्यूनतम तापमान में हुई एक डिग्री की बढ़ोतरी। वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बरसात भी हो सकती है। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। सप्ताहभर में कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी मौसम साफ रहेगा। जबकि, जिलेभर में बरसात होने की भी संभावना बनी हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। बरसात से पानी-पानी हुई व्यवस्था, शुरुआती दौर में ही बढ़ रही परेशानी बॉक्स : दरअसल, बुधवार को खुशनुमा रहे मौसम का असर वीरवार को भी देखने को मिला। दोपहर के समय में खुलकर हुई बरसात की वजह से लोगों ने मौसम का खूब आंनद उठाया। लेकिन, इससे पहले और बाद में सूर्य देवता की तपिश ने जमकर लोगों को परेशान करने का काम किया। खास तौर पर बरसात के बाद जिस तरह से उमस बनी, के कारण लोगों का जन जीवन भी काफी हद तक प्रभावित हुआ। इधर, यहां के शहर अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्था की वजह से व्यवस्था पानी-पानी हो गईं। जगह-जगह पर हुए जलजमाव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में लोग अब यह सवाल उठा रहे है कि बरसात से पहले किस तरह की तैयारियां की जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.