विवेकानंद नगर से एमआइई पार्ट को जाने वाले रास्ते पर सीवर जाम की समस्या, जलजमाव से जर्जर होकर टूट रही सड़क
शहर के विवेकानंद नगर से एमआइई पार्ट ए व छोटूराम नगर को जाने वाले रास्ते पर सीवर की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। यहां पर सीवर लाइन जाम है। सीवर लाइन से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: शहर के विवेकानंद नगर से एमआइई पार्ट ए व छोटूराम नगर को जाने वाले रास्ते पर सीवर की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। यहां पर सीवर लाइन जाम है। सीवर लाइन से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। सड़क पर भारी मात्रा में जलजमाव हो चुका है। इस कारण सड़क भी जर्जर होकर टूट रही है। सड़क में गड्ढे होने लगे हैं। यहां से छोटे व भारी वाहन आते-जाते रहते हैं। मगर सड़क टूटने और गंदा पानी भरा होने की वजह से यहां के लोगों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर गंदा पानी भरा हुआ है वहां पर कई दुकानें भी हैं। इस गंदे पानी की वजह से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। उधर, गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों की वजह से विवेकानंद नगर के लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि करीब 20 दिन से यह समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत देने के बाद भी इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व प्रशासन से सीवर लाइन जाम की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। वर्जन..
करीब 20 दिन से एमआइई को जाने वाले रास्ते पर समस्या बनी हुई है। यहां सीवर लाइन जाम है। मेन होल से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। शिकायत की जा चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-----युवराज छिल्लर, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 18 वर्जन..
यह रास्ता वार्ड 18 व वार्ड 11 का संयुक्त रास्ता है। यहां से एमआइई पार्ट ए व छोटूराम नगर में लोग आते-जाते हैं। सीवर की समस्या के कारण यहां पर रोड टूट चुकी है। सीवर के मेन होन का ढक्कण भी टूट चुका है। यहां पर गंदा पानी भरा हुआ है। गंदगी की वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
---रवि शर्मा, वार्ड 11