Move to Jagran APP

भट्ठे पर परिवार के साथ आए आठ बच्चों की फूड प्वाइजनिग से बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

गांव ऊंटलौधा स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने स्वजनों के साथ आए बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। एक साथ सभी बच्चों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिवार वाले भी उन्हें संभालने में जुट गए। साथ ही सभी को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक आठ वर्ष के बच्चे विक्रम पुत्र निरंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि आठ अन्य बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने का प्रारंभिक कारण फूड प्वाइजनिग बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 05:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:58 AM (IST)
भट्ठे पर परिवार के साथ आए आठ बच्चों की फूड प्वाइजनिग से बिगड़ी तबीयत, एक की मौत
भट्ठे पर परिवार के साथ आए आठ बच्चों की फूड प्वाइजनिग से बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

जागरण संवाददाता, झज्जर : गांव ऊंटलौधा स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने स्वजनों के साथ आए बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। एक साथ सभी बच्चों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिवार वाले भी उन्हें संभालने में जुट गए। साथ ही सभी को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक आठ वर्ष के बच्चे विक्रम पुत्र निरंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि आठ अन्य बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने का प्रारंभिक कारण फूड प्वाइजनिग बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव ऊंटलौधा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए बिहार के जिला गया से मजदूरों को बुलाया गया था। मजदूरी के लिए परिवार 18 अक्टूबर की रात को ईंट भट्ठे पर पहुंचा। इसके बाद सभी अपने बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर ही रह रहे थे। लेकिन, वीरवार सुबह अचानक अलग-अलग परिवारों के नौ बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। बच्चों को उल्टी व दस्त भी लग गए। बच्चों की तबीयत को अधिक बिगड़ता देख परिवार वालों ने उन्हें संभाला। ईंट भट्ठे के ठेकेदार को भी इसकी सूचना दी गई। ठेकेदार कुलदीप ने बताया कि उन्होंने इसका पता लगते ही सबसे पहले ईंट भट्ठे पर पहुंचकर बच्चों को संभाला। वे उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में लेकर आए। यहां आठ वर्षीय विक्रम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

loksabha election banner

:::::::::::::::::::::::

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों ने क्या खाया है और किन कारणों से उनकी तबीयत बिगड़ी है। मामला बच्चों से जुड़ा और गंभीर होने की वजह से इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। होने वाले उपचार और पुलिस स्तर पर की जाने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

- सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सिलाना स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ आए नौ बच्चों की फूड प्वाइजनिग से तबीयत बिगड़ने की सूचना थी। इनमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि तबीयत किस तरह से खराब हुईं। उपचाराधीन बच्चों में चार वर्षीय पारो पुत्री हैदर, चार वर्षीय कुसुम पुत्री रणजीत, सात वर्षीय अंकित पुत्र रणजीत, छह वर्षीय संदीप पुत्र संजय, पांच वर्षीय विक्रम, सात वर्षीय लवकुश पुत्र छोटू, आठ वर्षीय सरवती पुत्री हैदर, छह वर्षीय पारो पुत्री पिटू शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.