Move to Jagran APP

भाजपा संगठन की नींव है उसके समर्पित कार्यकर्ता : औम प्रकाश धनखड़

- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ पहुंचे बूथ नंबर 41 पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:40 AM (IST)
भाजपा संगठन की नींव है उसके समर्पित कार्यकर्ता : औम प्रकाश धनखड़
भाजपा संगठन की नींव है उसके समर्पित कार्यकर्ता : औम प्रकाश धनखड़

- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ पहुंचे बूथ नंबर 41 पर - धनखड़ ने कहा - शुभंकर मंत्र चेरेवेति-चेरेवेति है अपना, हर बूथ पर भाजपा फोटो : 07 संवाद सूत्र, बादली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ मंगलवार को पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव बाजिदपुर स्थित बूथ नंबर 41 पर आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर उत्साहवर्धन कर बधाई दी। धनखड़ ने कहा कि विचारधारा आधारित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल रूपी विशाल वट वृक्ष में परिवर्तित करने वाले समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की नींव है। उन्होंने कहा कि चेरेवेति-चेरेवति शुभंकर मंत्र है अपना और प्रत्येक बूथ पर भाजपा। धनखड़ ने कार्यक्रम में संगठन के सभी महापुरुषों को नमन किया, जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें कार्यकर्ता के लिए पार्टी ही परिवार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत के कारण ही संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा संभव हुई है। अंतोदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा संगठन की नींव है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित नये भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें सबका साथ- सबका विकास - सबका विश्वास के मूल मंत्र को जीते हुए सेवा ही संगठन के माध्यम से इसे सिद्ध करना है। कार्यक्रम में नीरज नंबरदार, जगन सिंह, रामलाल खेटिया, अत्तर सिंह रेसर, भोलू, विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर, चरण ईस्माइलपुर, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र, सतनारायण पाहसौर, नीटू बादली, धर्मवीर बादली, अकेश नेहरा, श्रीभगवान बादली, जयबीर सरपंच बाजिदपुर, सुभाष देशवाल, नरेंद्र जोंधी ,अजय जहांगीरपुर, तरुण व परमजीत चांदोल, रिकू बादली, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.