Move to Jagran APP

जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है देश-प्रदेश का विकास : डा. नीना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के केंद्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:33 PM (IST)
जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है देश-प्रदेश का विकास : डा. नीना
जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है देश-प्रदेश का विकास : डा. नीना

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के केंद्र में आइ साल पूरे होने पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचे। इसी कड़ी मे झज्जर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने चलो गांव की ओर अभियान के तहत गांव कानौंदा, लडरावन, खैरपुर व मुकुंदपुर में जनसंपर्क किया। सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों को बताया । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार का गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की धारणा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की राह पर अग्रसर है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी नेता व कार्यकर्ता हरियाणा में संगठन को मजबूत आधार देने का काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

देश-प्रदेश का विकास ही भाजपा की प्राथमिकता : राठी

सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र है। देश और उसके विकास के लिए काम करना ही प्राथमिकता है। यह बात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर राठी ने कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के लिए कार्यकर्ता अपनी कमर केस ले। उन्होंने दावा किया कि बहादुरगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन मिलेगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी के हित में कार्य करते रहें। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। कर्मवीर राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के ताकत व मेहनत के बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार के जनसेवा के आठ साल सफलता से पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार अभियान चलाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। इस दौरान निवर्तमान पूर्व पार्षद राजेश तंवर जगबीर रुहिल, पवन खत्री, सुमित बराही, कृष्ण कौशिक, रमेश राठी, नरेंद्र लठवाल, मुकेश भारद्वाज, पंकज रुहिल, विवेक कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.