लगातार बढ़ रहा तापमान, सप्ताहभर में 30 डिग्री से हो सकता है पार
- सप्ताहभर में न्यूनतम तापमान 3 व अधिकतम 4 डिग्री बढ़ने की संभावना
- सप्ताहभर में न्यूनतम तापमान 3 व अधिकतम 4 डिग्री बढ़ने की संभावना
जागरण संवाददाता, झज्जर :
दिनभर मौसम साफ रहने व दोपहर के समय धूप खिलने का असर बढ़ते हुए तापमान के रूप में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जिसके साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार भी पहुंच सकता है। लगातार बढ़ते तापमान से लगता है कि इस दफा गर्मी भी जल्दी ही दस्तक देंगी। मंगलवार की बात करें तो सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई । सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले चार-पांच दिनों की बात करें तो सुबह के समय धुंध व दोपहर के समय धूप खिल रही है। धुंध का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलता है। वहीं दोपहर के समय अच्छी धूप भी खिल रही है। आगामी सप्ताहभर का संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मंगलवार 27 डिग्री 11 डिग्री बुधवार 26 डिग्री 11 डिग्री वीरवार 27 डिग्री 11 डिग्री शुक्रवार 27 डिग्री 11 डिग्री शनिवार 27 डिग्री 12 डिग्री रविवार 27 डिग्री 12 डिग्री सोमवार 29 डिग्री 13 डिग्री मंगलवार 31 डिग्री 14 डिग्री