जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन की महता को समझें विद्यार्थी
संवाद सूत्र बेरी राजकीय महाविद्यालय दुजाना में जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन पर एक दिवसीय राष्
संवाद सूत्र, बेरी : राजकीय महाविद्यालय, दुजाना में 'जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन' पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प में विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस विस्तृत व्याख्यान में डा. भारतेन्द्र श्योराण द्वारा स्वयंसेवक व सेविकाओं को जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन के विभिन्न तरीकों एवं फायदों से अवगत कराया। कार्यक्रम 'जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन' अभियान का संचालन नसीब सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, दुजाना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डा. सजनी देवी व डा. नरेन्द्र दहिया ने सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं से साथ मिलकर 'जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन' अभियान को बढ़ावा दिया। इस अभियान में प्राचार्य व स्टाफ के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।