Move to Jagran APP

कभी छाए बादल तो कभी मौसम रहा साफ, आज से बढ़ेगा तापमान

- आगामी सप्ताहभर में तापमान फिर से पार कर सकता है 40 का आंकडा

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:40 AM (IST)
कभी छाए बादल तो कभी मौसम रहा साफ, आज से बढ़ेगा तापमान
कभी छाए बादल तो कभी मौसम रहा साफ, आज से बढ़ेगा तापमान

- आगामी सप्ताहभर में तापमान फिर से पार कर सकता है 40 का आंकडा फोटो : 20 जेएचआर 16

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार को दिनभर सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। कभी बादल छाए रहे तो कभी मौसम साफ रहा। आसमान में छाए हल्के बादलों का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। हल्के बादल छाए रहने के कारण गर्मी में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो पाई। अब आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार से ही गर्मी में बढ़ोतरी की शुरूआत होने जा रही है। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो मौसम साफ रहने के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर सकता है। इसलिए, लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सप्ताहभर तक गर्मी से अधिक राहत मिलती नजर नहीं आ रही। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। इसलिए लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिनभर मौसम साफ रहने के चलते गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान

बाक्स :

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

21 जून 39 डिग्री 29 डिग्री

22 जून 39 डिग्री 30 डिग्री

23 जून 39 डिग्री 30 डिग्री

24 जून 40 डिग्री 29 डिग्री

25 जून 40 डिग्री 30 डिग्री

26 जून 39 डिग्री 29 डिग्री

27 जून 39 डिग्री 30 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.