श्री ब्राह्मण महासभा ने भी डिजिटल की तरफ बढ़ाए कदम, चुनाव संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध
-28 फरवरी को होंगे चुनाव 726 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य तय
-28 फरवरी को होंगे चुनाव, 726 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य तय
जागरण संवाददाता,झज्जर :
अब पहली बार श्री ब्राह्मण महासभा भी डिजिटल की तरफ कदम बढ़ाने जा रही है। इसके लिए महासभा ने पहल कर दी है। इसके तहत ब्राह्मण महासभा ने आगामी चुनाव संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। ताकि पारदर्शीता के साथ चुनाव हो सके। कोरोना महामारी के बीच ब्राह्मण महासभा ने भी डिजिटल इंडिया को साकार करते हुए यह कदम उठाया है। इसके लिए वेबसाइट भी जारी की गई है, जहां जानकारी के साथ-साथ फार्म भी उपलब्ध रहेंगे।
श्री ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी गठित की जानी है। इसके लिए प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी रमेशचंद्र कौशिक ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। वहीं 28 फरवरी को चुनाव करवाए जाएंगे। फिलहाल श्री ब्राह्मण महासभा के 726 सदस्य हैं। चुनाव के दौरान ये 726 सदस्य अपने मत का प्रयोग करते हुए पदाधिकारी का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन की तिथि 28-30 जनवरी तक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक है। वहीं 1 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। 4 फरवरी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं और 2 बजे से 3 बजे तक चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। अगर किसी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन करेंगे तो उनके लिए 28 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।