एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेगा छंगा अखाड़े का परमेंद्र पहलवान
शहर के झज्जर रोड स्थित हवा सिंह छंगा अखाड़े के पहलवान परमेंद्र न
बहादुरगढ़, (विज्ञप्ति): शहर के झज्जर रोड स्थित हवा सिंह छंगा अखाड़े के पहलवान परमेंद्र ने 79 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में अपने वर्ग की सभी कुश्ती जीतकर बिश्के (किर्गिस्तान) में होने वाली एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेना पक्का कर लिया है। कोच हवा सिंह अखाड़े के प्रशिक्षक व कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रामरतन भुरू पहलवान ने 19 से 25 जून तक एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बिश्के, किर्गिस्तान में किया जाएगा। 18 मई को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा ट्रायल का आयोजन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली में किया गया था, जिसमें परमेंद्र पहलवान ने पहला स्थान प्राप्त कर बिश्के का टिकट पक्का किया है। अखाड़े में पहुंचने पर होनहार पहलवान परमेंद्र का खेल प्रेमियों ने स्वागत व सम्मान किया। परमेंद्र पहलवान ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने गुरु हवा सिंह को दिया। देवेंद्र कोच, नवनीत कोच, रणबीर मलिक, सूबे दलाल, सोनू पूर्व सरपंच, जगते, काला पहलवान, राजपाल पहलवान, पोनी टांडाहेड़ी, रामबीर पहलवान, लीलू बोडिया, राजेश दलाल आदि ने परमेंद्र पहलवान का स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
अभिमन्यु छिल्लर ने जीते चार पदक, अब फ्रांस में दिखाएंगे दमखम
गोवा में आयोजित नेशनल आर्म-रेसलिग प्रतियोगिता अंडर-18 में खेलते हुए नेहरू पार्क निवासी अभिमन्यु छिल्लर पुत्र वीरेंद्र छिल्लर बराही ने स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, दो कांस्य पदक पर कब्जा किया। बहादुरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रेमियों व वार्ड के लोगो ने पार्षद अलबेल पहलवान व आमोद छिल्लर के नेतृत्व में स्वागत किया। सिल्वर बेल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। अभिमन्यु छिल्लर का फूल व नोटों की माला पहनाकर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मई को गोवा में बोर्ड आफ सेंट्रल फार आर्म-रेसलिग इन इंडिया द्वारा किया गया। पूरे देश से 900 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। अभिमन्यु छिल्लर ने 95 किलो से अधिक भार वर्ग में खेलते हुए चार पदकों पर कब्जा किया। अभिमन्यु के दादा थानेदार कपूर सिंह छिल्लर ने बताया कि पहले भी अभिमन्यु अनेकों प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। अब फ्रांस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभिमन्यु छिल्लर अपना दमखम दिखाएगा। अभिमन्यु छिल्लर के कोच सोल्हा पहलवान का भी पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कपूर सिंह छिल्लर, रोशनलाल छिल्लर, मास्टर बलवान सिंह, महाबीर छिल्लर, राजू दलाल, पंडित वीरेंद्र, समुंदर राणा, महताब राणा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, मनवीर पहलवान, मास्टर हरेंद्र, प्रमोद छिल्लर, अंकुर, अनिकेत, अर्शित, काला, अमित मौजूद रहे।