Move to Jagran APP

वार्ड एक में ओवरफ्लो सीवर बना लोगों के लिए परेशानी का सबब

शहर के वार्ड नंबर एक स्थित प्रिया कॉलोनी की गलियों में ओवरफ्लो हो रहे सीवर आमजन के लिए परेशानी बन रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:35 AM (IST)
वार्ड एक में ओवरफ्लो सीवर बना लोगों के लिए परेशानी का सबब
वार्ड एक में ओवरफ्लो सीवर बना लोगों के लिए परेशानी का सबब

जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर के वार्ड नंबर एक स्थित प्रिया कॉलोनी की गलियों में ओवरफ्लो हो रहे सीवर आमजन के लिए परेशानी बन रहे हैं। स्थिति यह है कि सीवर से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। जिसके कारण यहां से गुजरना भी आसान नहीं। एक तरफ जहां गंदा पानी गली में जमा होने से बदबू फैलती है, वहीं दूसरी तरफ बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। ओवरफ्लो सीवर की समस्या कोई एक दिन की नहीं, हर रोज लोगों को ऐसी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ओवरफ्लो हो रहे सीवर की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। क्योंकि, आगे मानसून आने वाला है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक खराब हो जाएगी। लोगों को डर सता रहा है कि गंदा पानी उनके घर में घुस जाएगा। जैसा कि साल दर साल उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के लोग कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। जबकि, समाधान का आज भी इंतजार ही हो रहा हैं। - वार्ड नंबर एक स्थित प्रिया कॉलोनी निवासी राजबीर ने बताया कि यहां पर करीब 10 साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। शुरुआत से ही लोग सीवरेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। समय बढ़ने के साथ समस्या अधिक बढ़ गई है। पैदल गुजरने वाले लोगों के लिए गंदगी में से गुजरना कतई आसान नहीं। - प्रिया कॉलोनी निवासी चंद्रावली ने बताया कि पहले यह गली कच्ची थी। ओवरफ्लो सीवर के कारण गंदा पानी मकान की नींव में जाता रहा। जिससे मकान की नींव भी कमजोर होती गई। बड़ी मुश्किल से गली पक्की बनाई गई है। जिसके बाद लगा था कि समस्या से समाधान मिल जाएगा। लेकिन, ओवरफ्लो सीवरेज से अभी भी छुटकारा नहीं मिला है। उन्हें अधिकतर समय घर में रहना पड़ता है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण घर में भी बदबू आती रहती है। वहीं बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। वार्ड में जब सीवर लाइनें बिछाई जा रही थी उस दौरान भी अधिकारियों को लेवल ठीक करने के बारे में कहा गया था। लेकिन, आज तक इनका लेवल ठीक नहीं किया गया। लोगों की सुविधा के लिए सरकार रुपये खर्च करती है। जबकि, धरातल पर वे सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। अगर सीवर लाइन भी ठीक हो जाए तो पानी निकासी की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा। वार्ड की स्थिति :

loksabha election banner

वार्ड की जनसंख्या : करीब 4500

वार्ड में वोट : 2499

वार्ड में गलियां : 131

कालोनियां : शिव कॉलोनी, लालचंद कॉलोनी, प्रिया कॉलोनी, कंवर सिंह कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, रामनगर, देशवाल कांप्लेक्स शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.