अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
जागरण संवाददाता झज्जर बृहस्पतिवार को जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओ
जागरण संवाददाता, झज्जर: बृहस्पतिवार को जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। जबकि क्षेत्र में कई गांवों में आपसी झगड़े में भी कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार भरत पुत्र धर्मा निवासी चरखीदादरी अपने साथी विकास पुत्र राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कलोई में अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। इसी दौरान गुरुग्राम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर दे मारी। जिसके चलते भरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास का नागरिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश हादसे तीन बजे के बाद ही हुए। रोहित पुत्र रामरत्न, उमेश पुत्र रामरत्न, सुरेश पुत्र हरिराम बराणी, निशा पत्नी सुरेश बराणी, सन्नी पुत्र सुखवीर झज्जर, इंद्रजीत पुत्र रघुवीर निवासी महराणा, जयप्रकाश निवासी दादरी तोए, विजेंद्र पुत्र हनुमान , मोहनलाल पुत्र रतन लाल , मंगल पुत्र श्री राम राकेश कुमार , धीरज पुत्र नंदलाल , सुनीता पत्नी श्री भगवान , अशोक पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुरेहती, अनिल निवासी झज्जर, विकास पुत्र ओमप्रकाश, बृजेश, विकास, अशोक बाढ़सा, सतीश सुरेहती, लक्ष्मण, मनोज सहित अन्य घायल हो गए। इसके अलावा दुजाना, बाढ़सा और छुड़ानी में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है।