Move to Jagran APP

राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, प्रशासन अलर्ट पर

- ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 07:40 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 07:40 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, प्रशासन अलर्ट पर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, प्रशासन अलर्ट पर

- ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत तो प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में

loksabha election banner

- 25 नाकों पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त जागरण संवाददाता,झज्जर :

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न संगठन 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए संगठनों ने पिछले काफी समय से संपर्क अभियान भी चलाया हुआ है। वहीं इसका मुख्य उद्देश्य तीन कृषि कानूनों का विरोध व अन्य मांगों को पूरा करवाना है। ऐसे में प्रशासन भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पहले ही अलर्ट पर है। दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते बुधवार को ही सील कर दिए हैं। ताकि कर्मचारी संगठनों को दिल्ली कूच से रोका जा सके। एक तरफ जहां ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक रखी है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन व्यवस्था बनाने व दिल्ली कूच को रोकने के लिए तैयार नजर आ रहा है। - वीरवार की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न विभागों के कार्य ठप रहने की संभावना भी है। ऐसे में विभागाध्यक्षों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था को देखते हुए जिले में 25 नाके लगाए हुए हैं। जिनमें से अंतर राज्य 11 नाके अंतर जिला स्तर पर 14 नाके लगाए हैं। साथ ही सभी पुलिस पुलिस कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए है। एक हजार से अधिक पुलिस जवानों की कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इधर, उपायुक्त ने धारा 144 लागू करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।

- विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। जिसके लिए पहले ही कर्मचारियों से संपर्क करके रणनीति बनाई गई है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बिजली निगम, रोडवेज, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, अध्यापक वर्ग, बर्खास्त पीटीआइ आदि शामिल होंगे। रामबीर, जिला प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ, झज्जर।

- आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए बैकअप टीम बनाई गई है। स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं आमजन को मिलती रहें, इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व फार्मासिस्टों को पहले ही तैयार किया गया है। डा. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।

- हड़ताल को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। ताकि वे व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही वे खुद भी इन पर लगातार मॉनिटरिग कर रहे हैं। सभी विभागाध्यक्षों को भी सचेत किया गया है। ताकि आम जन को कोई परेशानी ना हो। -जितेंद्र कुमार, उपायुक्त, झज्जर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.