अकेहड़ी मदनपुर में पीने के पानी की समस्या सुन सांसद ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
गांव अकेहड़ी मदनपुर में पिछले काफी समय से बनी पीने के पानी की समस्या को सुनकर रोहतक लोकसभा के सांसद डा. अरविद शर्मा ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
संवाद सूत्र, साल्हावास : गांव अकेहड़ी मदनपुर में पिछले काफी समय से बनी पीने के पानी की समस्या को सुनकर रोहतक लोकसभा के सांसद डा. अरविद शर्मा ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। रोहतक लोकसभा सांसद डा. अरविद शर्मा गांव झासवा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के पिता की शोक सभा में पहुंचे थे। स्व. गिरधारी लाल गोयल के चित्र पर पुष्प अíपत कर उन्हें श्रद्धांजिल देने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने सांसद को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। इसी दौरान गांव अकेहड़ी मदनपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में पीने के पानी की समस्या को बताते हुए कहा कि गांव के जल घर में पानी स्टोर करने के टैंक के हालात खराब है। जबकि, नहर से जल घर तक पानी का नाला ही खराब पड़ा है। साथ ही जल घर की सफाई भी नहीं की जा रही हैं। बार-बार उच्चाधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, समाधान नहीं हुआ। इस पर सांसद डा. अरविद शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तुरंत फोन पर बात की और समाधान करने के निर्देश दिए। यहां मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री अनिल शर्मा मातनहेल, झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिघल, मातनहेल मंडल अध्यक्ष रविद्र, साल्हावास मंडल अध्यक्ष दया किशन जांगड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, राज पारिक, पं. गुलशन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संजय मित्तल, जगदीश खोरडा, वेद आर्य, राज पहलवान, प्रमोद बंसल, रवींद्र मलिक, गोपाल गोयल आदि मौजूद रहे।