Move to Jagran APP

गोरिया में विवाहिता की मौत, तीन पर हत्या का मामला दर्ज

- आरोप दहेज के लिए ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित गला घोंटने के भी दिख रहे निशान

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 05:50 PM (IST)
गोरिया में विवाहिता की मौत, तीन पर हत्या का मामला दर्ज
गोरिया में विवाहिता की मौत, तीन पर हत्या का मामला दर्ज

संवाद सूत्र,साल्हावास : क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मायके वालों का कहना है कि मृतका का गला घोंटा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

loksabha election banner

मृतका के चाचा चरखी दादरी जिले के गांव सौंफ कासनी निवासी सुमित ने बताया कि उसकी भतीजी साक्षी की शादी अप्रैल में गांव गोरिया निवासी मोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने साक्षी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। कई बार मारपिटाई भी की गई। जिसको लेकर ससुराल पक्ष को समझाया गया। ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और साक्षी को प्रताड़ित करना जारी रखा। अब कार व अन्य दहेज की मांग को लेकर साक्षी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर साक्षी की हत्या की गई है।

सुमित ने कहा कि साक्षी की मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले गांव गोरिया में पहुंचे। हालांकि ससुराल वालों ने साक्षी की मौत के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं दी थी। जब साक्षी को देखा तो उसकी गर्दन के अगले हिस्से पर नीला निशान था। जिससे साफ पता लगता है कि साक्षी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस के समक्ष ससुराल वालों ने बताया कि साक्षी ने छत पर बने कमरे (चौबारे) में फंदा लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में लेकर आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। ताकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सके।

- झाड़ली पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका के पिता राजेश के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर मृतका के पति, जेठ व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.