Move to Jagran APP

दिनभर जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत तो किसान चितित

-सुबह 8 बजे से दोपहर चार बजे तक कुल 234.5 एमएम हुई बरसात सबसे अधिक बहादुरगढ़ में 69 एमएम -जिले की औसतन बरसात रही 39.08 एमएम अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 07:40 PM (IST)
दिनभर जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत तो किसान चितित
दिनभर जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत तो किसान चितित

जागरण संवाददाता,झज्जर :

loksabha election banner

शनिवार को इंद्रदेव मेहरबान रहे। जिसकी बदौलत दिनभर बदरा भी जमकर बरसे। दिनभर रूक-रूककर होती रही बरसात के कारण मौसम भी सुहाना बना रहा। बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। बरसात के कारण गर्मी से राहत मिलने पर जहां लोग खुश नजर आए तो दूसरी तरफ किसान चितित। फसलों के लिए बरसात को अच्छा नहीं माना जा रहा। जिले में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक कुल 234.5 एमएम बरसात हुई। वहीं औसतम बरसात 39.08 एमएम रही। सबसे अधिक बरसात बहादुरगढ़ खंड में 69 एमएम दर्ज की गई। बरसात से किसान चितित

बाक्स :

बरसात एक तरफ राहत दे रही है तो दूसरी तरफ किसानों की चिता बढ़ा रही है। पिछले कई दिनों से बरसात का सिलसिला जारी है। जिस कारण खेतों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। अब तक करीब पांच हजार किसान अपने खेतों में जलभराव की शिकायत दे चुके हैं। वहीं जलभराव के आसपास जमीन वाले किसानों को भी बरसात से फसलों में जलभराव की चिता सता रही है। जलभराव होने से फसलों में नुकसान होगा। किसानों के अनुसार बाजरे में दाना बन रहा है। इस मौसम में बाजरे की फसल को शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है। ज्यादा नमी व बरसात के कारण बाजरे में नुकसान होगा। वहीं कपास में फूल व फल आया हुआ है। लगातार हो रही बरसात व दिनभर मौसम साफ नहीं होने से कपास की फसल में भी नुकसान होगा। इसलिए किसानों के लिए बरसात को अधिक अच्छी नहीं माना जा रहा।

तीन डिग्री गिरा तापमान

बाक्स :

दिनभर हुई बरसात के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसकी बदौलत अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बरसात भी हो सकती है। जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। बरसात के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रही।

शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक हुई बरसात

बाक्स :

खंड बरसात

झज्जर 16 एमएम

साल्हावास 10.5 एमएम

बेरी 60 एमएम

मातनहेल 35 एमएम

बहादुरगढ़ 69 एमएम

बादली 44 एमएम

कुल 234.5 एमएम

औसतन बरसात 39.08 एमएम

शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक हुई बरसात

बाक्स :

खंड बरसात

झज्जर ------

साल्हावास 5 एमएम

बेरी -------

मातनहेल 4 एमएम

बहादुरगढ़ 35.8 एमएम

बादली ------

कुल 44.8 एमएम

औसतन बरसात 7.47 एमएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.