धुंध ने दी दस्तक, ²श्यता कम होने से रेंगते रहे वाहन
- बरसात के बाद फिर से बदला मौसम तापमान में भी आई गिरावट जागरण संवाददाताझ्
फोटो : 4
- बरसात के बाद फिर से बदला मौसम, तापमान में भी आई गिरावट जागरण संवाददाता,झज्जर : रविवार सुबह फिर से धुंध ने दस्तक दी। धुंध के कारण पांच मीटर से भी कम ²श्यता रही। वाहन चालकों को सुबह के समय हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई दिनों के बाद हुए मौसम परिवर्तन के कारण ऐसा प्रतीत हुआ मानो वाहनों की गति पर ब्रेक लगा हो। साथ ही सड़क पर चलते समय वाहन चालकों को हादसों का भी डर बना रहा। इसलिए संभलकर चलना ही उचित समझा और बचते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। गति धीमी होने के चलते वाहन चालकों को समय भी अधिक लगा। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसका असर रविवार सुबह देखने को मिला। धुंध के साथ-साथ ठंड ने भी अपना असर दिखाया। बरसात के बाद तापमान में भी गिरावट हो गई है। लोगों को बरसात से पहले गर्मी आने का अहसास होने लगा था। लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ गई है। आगामी दिनों में भी मौसम में इसका असर देखने को मिलेगा। ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि धुंध छटने के बाद दिनभर धूप खिली रही। जिसने लोगों को राहत दिलाने का काम किया। वहीं रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोग धूप सेंकते भी नजर आए। इस बात का भी लोग खूब जिक्र करते रहे कि एक दिन बाद फाग है। एक ओर जहां अभी तक प्राय: ठंडे पानी का प्रयोग होना शुरू नहीं हुआ है। फाग के दिन कैसा माहौल रहेगा।