फिर छाई धुंध, दिनभर बादल छाए रहने से गिरा तापमान
- तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने भी दिखाया असर
- तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने भी दिखाया असर फोटो : 24 जेएचआर 9, 10 जागरण संवाददाता,झज्जर : रविवार सुबह के समय धुंध ने फिर से दस्तक दी। धुंध के कारण दृश्यता भी कम रही। इसलिए वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्रों की तुलना में धुंध ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर अधिक रहा। वहीं ठंड में भी बढ़ोतरी हुई। ऐसी स्थिति में लोगों को भी दिक्कत हुई। रविवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर दिनभर मौसम में दिखाई दिया। रविवार सुबह छाई धुंध के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसलिए दिन भर अच्छी धूप भी नहीं खिल पाई। हालांकि पिछले तीन दिनों में दोपहर के समय अच्छी धूप खिली थी, जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। जबकि, रविवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के कारण अच्छी धूप नहीं खिली। सुबह-शाम के समय कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते दोपहर में भी लोगों ने ठंड का सामना किया। ठंडक के अहसास से बचने के लिए गर्म वस्त्रों व अलाव का सहारा लेते नजर आए। ठंड के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लोग सुबह के समय घरों से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर में 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा भी चली। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।