धांधलान गांव के चार घरों से पांच भैंस हुई चोरी
संवाद सूत्र बेरी क्षेत्र के गांव धांधलान में बुधवार की रात को चोरों ने चार घरों से पांच भै
संवाद सूत्र, बेरी : क्षेत्र के गांव धांधलान में बुधवार की रात को चोरों ने चार घरों से पांच भैंसें चुरा ली। गांव धांधलान निवासी साहब सिंह ने इसकी सूचना डीघल पुलिस को दी। दी शिकायत में धांधलान निवासी साहब सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह बुधवार की रात को वह अपनी भैंस को प्लाट में बांधकर सोने के लिए घर आ गया था। वीरवार सुबह उठकर जब पशुओं को चारा डालने के लिए प्लाट में पहुंचा तो उनकी एक भैंस गायब मिली।इसी तरह बुधवार की रात को ही घर के पास ही रहने वाले साहब सिंह के बड़े भाई रामफल सिंह की एक भैंस,अमित की एक भैंस व घर से ही आशीष की दो भैंसें चोरी मिली। उधर, क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह के सक्रिय होने के चलते पशु पालकों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार की रात को जिन चार घरों में से चोरी हुई हैं, उनके सदस्य आसपास के गांव व तालाबों पर भी गए, मगर उन्हें पशु नहीं मिलें। पुलिस के स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।