खेत खलिहान : पकने लग रही फसलें, खेतों पर रखें निगरानी
- किसान निरंतर खेतों का करें निरीक्षण
- किसान निरंतर खेतों का करें निरीक्षण फोटो : 1 जेएचआर 25 जागरण संवाददाता,झज्जर :
रबी की फसलें फिलहाल पकने लग रही है। वो चाहे सरसों हो या फिर गेहूं या अन्य फसलें। पकने के दौरान फसलों की अधिक निगरानी रखने की जरूरत है। ताकि अच्छी पैदावार ली जा सके। इसके लिए किसानों को निरंतर खेतों का निरीक्षण करते रहने की भी सलाह दी जाती है। जिससे कि अगर फसलों में कोई बीमारी आती है या फिर फसलों को किसी चीज की जरूरत होती है, तो इसका समय पर पता लग सके। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल फसलों में कोई बीमारी आए तो उसका, तुरंत विशेषज्ञों की सलाह से ही उपचार करना चाहिए। बीमारी का सही उपचार ही फसलों को सुरक्षित बचा सकता है। अगर गलत दवाई का छिड़काव कर दिया तो इसका नुकसान भी हो सकता है। जिले की बात करें तो 1 लाख 38 हजार 36 हेक्टेयर से अधिक एरिया में फसलों की बिजाई की गई है। इनमें से सबसे अधिक गेहूं का बिजाई एरिया है। जिले में गेहूं 1 लाख 1 हजार 651 हेक्टेयर में बोया गया है। वहीं सरसों की बात करें तो 30 हजार 796 हेक्टेयर में बिजाई की गई है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है। अधिकतर किसान गेहूं व सरसों की फसल पर ही निर्भर हैं। ऐसे में किसानों को भी अपनी फसलों की निगरानी रखनी चाहिए। ये हैं फसलें
फसल बिजाई एरिया गेहूं 101651 हेक्टेयर सरसों 30796 हेक्टेयर चना 157 हेक्टेयर जौ 1984 हेक्टेयर बरसम 1676 हेक्टेयर जई 1772 हेक्टेयर
- डीडीए इंद्र सिंह ने कहा कि किसान अपनी फसलों की निरंतर निगरानी रहे। ताकि फसलों से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहें। फसलों में कोई बीमारी आती है तो उसका विशेषज्ञों की सलाह से उपचार करवाएं।