Move to Jagran APP

सुबह से सूर्य देव की बादलों के साथ लुकाछिपी, दोपहर बाद बूंदाबांदी

शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को अपना असर दिखाने में कसर नहीं छोड़ी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 08:30 AM (IST)
सुबह से सूर्य देव की बादलों के साथ लुकाछिपी, दोपहर बाद बूंदाबांदी
सुबह से सूर्य देव की बादलों के साथ लुकाछिपी, दोपहर बाद बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता,झज्जर : शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को अपना असर दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला और जिलाभर के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के दौरान लोग अच्छी बरसात की उम्मीद लगा रहे थे। जबकि, लोगों की उम्मीद अनुसार बरसात नहीं हुई। जिसके चलते बूंदाबांदी थमने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।

loksabha election banner

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री मापा गया था। वहीं आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बूंदाबांदी या बरसात होने का भी अनुमान है। ऐसे में अगर बरसात होती है तो लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.