Move to Jagran APP

सफाई के अभाव में गंदगी से अटी नालियां, लोग परेशान

शहर के वार्ड नंबर एक स्थित प्रिया कॉलोनी व देशवाल कॉम्पलेक्स क्षे˜

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 07:43 PM (IST)
सफाई के अभाव में गंदगी से अटी नालियां, लोग परेशान
सफाई के अभाव में गंदगी से अटी नालियां, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर के वार्ड नंबर एक स्थित प्रिया कॉलोनी व देशवाल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में नालियों की सफाई ना होने के कारण क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि गंदगी से अटी नालियों के कारण यहां बदबू भी फैली रहती है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदगी में मच्छर पनपते हैं। जो बीमारी फैलाने का काम करते हैं। वहीं अब डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि डेंगू व मलेरिया भी मच्छर के काटने से ही होता है। ऊपर से अब बरसात का मौसम आने वाला है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी अधिक खराब हो सकती है। इसलिए क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई करने की व्यवस्था की जाए।

loksabha election banner

वार्ड नंबर एक में नालियों की यह स्थिति लंबे समय से चली आ रही है। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि गंदगी व बदबू से परेशान क्षेत्रवासी खुद ही नालियों की सफाई करते रहते हैं। कई दफा तो ऐसी स्थिति हो जाती है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की इस समस्या की तरफ प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा। देशवाल कॉम्पलेक्स क्षेत्रवासी महिला अनारो देवी ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां सफाई नहीं हो रही। इस कारण नालियां गंदगी से भर जाती है। ऐसे में उन्हें खुद हर दूसरे-तीसरे दिन इन नालियों की सफाई करनी पड़ती है। कोई भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं देता। अगर वे खुद सफाई ना करें तो यहां पर नालियां पूर्णतया: गंदे पानी से भरी रहेंगी और घरों के अंदर भी बदबू आती रहेगी। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस समस्या की तरफ ध्यान दे और नालियों की सफाई करवाए।

वार्ड में जब सीवर लाइनें बिछाई जा रही थी उस दौरान भी अधिकारियों को लेवल ठीक करने के बारे में कहा गया था। लेकिन, आज तक इनका लेवल ठीक नहीं किया गया। लोगों की सुविधा के लिए सरकार रुपये खर्च करती है। जबकि, धरातल पर वे सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। अगर सीवर लाइन भी ठीक हो जाए तो पानी निकासी की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

वार्ड की स्थिति :

वार्ड नंबर : 1

वार्ड की जनसंख्या : करीब 4500

वार्ड में वोट : 2499

वार्ड कालोनियां : शिव कॉलोनी, लालचंद कॉलोनी, प्रिया कॉलोनी, कंवर सिंह कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, रामनगर, देशवाल कांप्लेक्स शामिल हैं।

वार्ड में गलियां : 131


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.