किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली सीमा रही सील, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नहीं करने दिया प्रवेश
संवाद सूत्र, बादली : किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से दिल्ली सीमा पूरी तरह से सील
संवाद सूत्र, बादली : किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से दिल्ली सीमा पूरी तरह से सील किया गया था। एहतियान पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश करने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी की हुई थी। जिसका असर यह रहा कि हर वाहन को तलाशी के बाद ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा था। दिल्ली की सीमा पर वाहनों की दोहरी तलाशी ली जा रही थी। झज्जर क्षेत्र में हरियाणा पुलिस व दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने पर दिल्ली पुलिस की तरफ से भी लगाए गए नाकों पर वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा था।
ढांसा बार्डर पर शुक्रवार को उपमंडल बादली प्रशासन पूरा दिन चौकस दिखाई दिया। सीमा से गुजरने वाले की गहनता के साथ जांच भी की गई। बादली नोडल अधिकारी कंवल ¨सह यादव भी दिल्ली सीमा पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।किसानों के आंदोलन के चलते पूरा दिन बादली प्रशासन की नजरें दिल्ली सीमा पर ही रही। सुबह आठ बजे ही उपमंडल के नोडल अधिकारी व पुलिस बल सीमा पर पहुंच गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर कृष्ण भारद्वाज व बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान की टीम बादली से लगती सीमा पर मौजूद रही। ग्रामीण क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिस की विशेष टीमें स्थिति का जायजा लेती रही।
-----
दिल्ली की सीमा में ट्रैक्टर ट्रालियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं अन्य वाहनों की भी तलाशी लेकर ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
- श्रीभगवान, पुलिस चौकी प्रभारी, बादली।