कांग्रेस ने अपने नजरिए से आजादी की लड़ाई के शहीदों का किया वर्गीकरण : वंदना पोपली
नेताजी ़सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर प्रदेश भर में 75 सौ स्थानों 75 की संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। तिरंगे को जयहिद के साथ सेल्यूट और आजाद हिद फौज के तराने गाए जाएंगे। आजाद हिद फौज के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों और स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा और आजादी वीर योद्धाओं की गौरव गाथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। यह बात भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

जागरण संवाददाता, झज्जर : नेताजी ़सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर प्रदेश भर में 75 सौ स्थानों 75 की संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। तिरंगे को जयहिद के साथ सेल्यूट और आजाद हिद फौज के तराने गाए जाएंगे। आजाद हिद फौज के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों और स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा और आजादी वीर योद्धाओं की गौरव गाथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। यह बात भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
वंदना पोपली ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिद फौज के शहीद योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आजाद हिद फौज व नेता जी से जुड़े पक्ष को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने नजरिए से ही आजादी की लड़ाई का वर्गीकरण किया है। उन्होंने कहा कि नेता जी की आजाद हिद फौज को अनेक देशों ने मान्यता दे रखी हैं। नेता जी का खिताब किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि जनता ने दिया था। इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि हम नेता जी की जयंती पर मनाए जाने वाले पराक्रम दिवस पर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करें। इस दौरान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष डाक्टर नीना सतपाल राठी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष बंसल, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष रणबीर राठी, प्रमोद बंसल सहित अन्य भी मौजूद रहे।
Edited By Jagran