Move to Jagran APP

सुबह धुंध के साथ छाए रहे बादल, दोपहर में खिली धूप तो मिली राहत

दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुराया

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 06:10 AM (IST)
सुबह धुंध के साथ छाए रहे बादल, दोपहर में खिली धूप तो मिली राहत
सुबह धुंध के साथ छाए रहे बादल, दोपहर में खिली धूप तो मिली राहत

दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुराया फोटो : 10 जेएचआर 1, 2 जागरण संवाददाता,झज्जर : लगातार बढ़ती ठंड लोगों को बेहाल करने का काम कर रही है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। जहां सुबह की शुरूआत धुंध के साथ हुई, वहीं आसमान में बादल भी छाए रहे। हवा ने ठंड को अधिक बढ़ाने का काम किया। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए अनेक जतन करते नजर आए। जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में सूर्य देव ने दर्शन दिए और धूप खिली। जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण धूप भी अधिक राहत नहीं दे पाईं। पार्कों में जाकर धूप का लिया आनंद : कई दिन के अंतराल के बाद जब धूप खिलीं तो लोगों के चेहरे पर सुकून देखने को मिला। धूप खिली तो लोगों ने घर से पार्कों का रुख किया। परिवार के साथ लोग वहां धूप सेंकते नजर आए और बच्चों के साथ जमकर खेलें। दरअसल, शीतलहर लोगों को कंपकंपाने का काम कर रही है। जिसके कारण लोगों को दिक्कत भी हो रही है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ा हुआ है। ठंड में स्वस्थ रहने के लिए बचाव करना जरूरी है। हालांकि, ठंड को फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं के लिए ठंड व धुंध दोनों ही किसी वरदान से कम नहीं है। मौसम अनुकूल रहा तो फसलों में बढ़ोतरी अधिक होगी और पैदावार भी बढ़ेगी। बरसात के बाद से ही फसलों में रौनक नजर आ रही है। जिसे देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिनभर में 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चली। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज करने की संभावना नहीं है। इसलिए कंपकंपा देने वाली ठंड अभी लोगों को सताएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.