Move to Jagran APP

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, आंबेडकर चौक पर किया प्रदर्शन

झज्जर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:22 AM (IST)
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, आंबेडकर चौक पर किया प्रदर्शन
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, आंबेडकर चौक पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में शनिवार को राफेल खरीद मामले में कांग्रेस की ओर से की गई बयानबाजी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौक पर दिन के समय में हुए प्रदर्शन में उन्होंने कांग्रेस एवं राहुल गांधी द्वारा माफी मांगे जाने की बात भी प्रमुखता से उठाई। साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी राफेल खरीद में घोटाले का आरोप लगाते प्रधानमंत्री तक पर हमला बोला था। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों साफ कह दिया कि राफेल खरीद में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल खरीद मामले में केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दी है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमेशा देश की सेनाओं का मनोबल तोड़ने वाली बयानबाजी की है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने की कोशिश करते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के वक्त देश के खजाने को लूटने का काम किया गया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सेवक के तौर पर काम करते हुये देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया। फौज को ताकतवर और आधुनिक बनाने के साथ सेना का गौरव बढ़ाने का काम केंद्र की सरकार ने किया है।

दलाल ने कहा कि कांग्रेस के झूठ और लूट से देश की जनता तंग आ चुकी थी। इसीलिये कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। मौजूदा समय में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। लोगों का का जीवन खुशहाल हो रहा है। जो कि कांग्रेस को पसंद नही आ रहा। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कांता देवी, वाईस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, आवेश अहलावत, सुनीता चौहान, डा. राकेश कुमार, जिप उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, मंडल अध्यक्ष मनोज जांगड़ा, सुनीता धनखड़, उपाध्यक्ष रत्न सागर, मनीष शर्मा, भीष्मपाल, विनोद भटेड़ा, जोरा सिंह, केशव सिघल, बुल्ला डाबौदा, विरेन्द्र दलाल, महेन्द्र यादव, मनवीर, कप्तान बिरधाना और दीपक राज्याण समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.