हवन के उपरांत हुआ भंडारा, समाज संगठन पर भी की गई चर्चा
विश्वकर्मा मंदिर एवं जांगड़ा धर्मशाला में रविवार को भव्य कार्यक्रम हुआ।
संवाद सूत्र, बेरी : विश्वकर्मा मंदिर एवं जांगड़ा धर्मशाला में रविवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां प्रात:काल हवन व पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत विश्वकर्मा वंशजों की बैठक हुई। विश्वकर्मा वंशजों की बैठक में समाज को संगठित होकर आगे बढऩे पर बल दिया गया। राजनैतिक हिस्सेदारी, बच्चों की शिक्षा, समाज संगठन व आर्थिक पक्ष पर गंभीरता से चितन किया गया। समाज में व्याप्त बुराईयों को मिटाने, राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष रूप से फोकस करने पर चर्चा की गई। समाज की प्रतिभाओं व विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख कार्य करने वाले लोगों को सम्मान दिए जाने पर चर्चा हुई। बेरी में विश्वकर्मा दिवस पर प्रधान जोरे सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के सुपुत्र अश्वनी कुमार जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। जबकि जयप्रकाश जांगड़ा, अजीत सिंह जांगड़ा रोहतक, जिला अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजपाल सिंह विशिष्ठ, सुभाष जांगड़ा, रामनिवास छारा, रामकुमार जहाजगढ़ अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार जांगड़ा ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा, उमेदसिंह जांगड़ा, महासचिव कृष्णदत्त जांगड़ा, मास्टर दयानंद, लाल सिंह दुबलधन, मास्टर रामफल जांगड़ा, सचिव कृष्णकुमार बेरी, जय भगवान जांगड़ा बेरी, सुनील कुमार जांगड़ा, नांगलोई जांगिड़ समाज प्रधान अतर सिंह जांगड़ा, हंसराज बाघपुर, देवेन्द्र, सूरजभान, जिले सिंह, अनिल कुमार जांगड़ा बेरी, जयप्रकाश जांगड़ा, फूल कुमार, संदीप जांगड़ा आदि सहित समाज के अनेक प्रमुख व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल रहे।