Move to Jagran APP

धूप के बाद घने कोहरे ने दिखाया अपना असर, दिनभर चली हवा

- एक डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान ठंडी हवाओं ने ठिठुराया

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:10 AM (IST)
धूप के बाद घने कोहरे ने दिखाया अपना असर, दिनभर चली हवा

- एक डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, ठंडी हवाओं ने ठिठुराया जागरण संवाददाता,झज्जर :

loksabha election banner

मंगलवार सुबह धूप खिली। लेकिन, कुछ समय के बाद फिर से मौसम बदला और धूप के साथ ही घने कोहरे ने एक दफा पुन: अपना असर दिखाया। जिससे कोहरा छा गया और आसमान में बादल भी छाए रहे। बादलों के पीछे सूर्य देवता के साथ चल रही लुका-छिपी के इस खेल ने लोगों के जन जीवन पर अपना पूरा असर दिखाया। कोहरे के साथ चल रही तेज हवाएं लोगों को जमकर ठंड का अहसास कराया। हालांकि, समय के साथ ही कोहरा भी कम होता रहा। वहीं दोपहर को धूप भी खिली। लोगों ने धूप का जमकर आनंद लिया। धूप सेंकने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। घरों की छतों व पार्कों पर धूप सेंकते नजर आए। जबकि, चल रही हवा के कारण धूप भी लोगों को ठंड से अधिक राहत नहीं दिला पाई। बॉक्स :

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बदला मौसम फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह के समय छाया कोहरा व ठंड दोनों का ही फसलों पर सकारात्मक प्रभाव रहता है। इस मौसम से फसलें बेहतर ढंग से पनपेंगी और मौसम अनुकूल रहा तो पैदावार भी बढ़ सकती है। जिसके चलते किसानों के चेहरे भी खिले हैं। इधर, बढ़ती ठंड में स्वास्थ्य का भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड की चपेट में बच्चे व बुजुर्ग अधिक आते हैं। इसलिए उनको अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। अल सुबह की सैर से दूरी बनाकर रखने, हल्का गर्म पानी पीने व गर्म वस्त्रों से शरीर को ढांपकर रखने की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं मंगलवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चली। मौसम में 67 फीसद तक नमी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में आगामी दिन और अधिक ठंडे होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को ठंड का सामना भी करना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.