युवा हुंकार रैली ने की विपक्षी दलों की बोलती बंद : पवन खारिया
जागरण संवाददाता, हिसार : जींद में भाजपा की युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक रही और इसने विपक्षी दलों की बो
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 06:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : जींद में भाजपा की युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक रही और इसने विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है। यह बात शुक्रवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व में आदमपुर हलका से भाजपा प्रत्याशी रहे पवन खारिया ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवाओं ने इस रैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी की, उससे साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता खास कर युवा वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि युवा हुंकार रैली से यह साबित हो गया है कि 2019 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की लहर चलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें