Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ में 2 मासूम बच्चों के सामने मां की चाकुओं से गोदकर हत्या, मची चीख पुकार

बहादुरगढ़ के सौलधा गांव में मंगलवार की दोपहर एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी वहीं थे। वे चीखते रहे और हमलावर उनकी मां पर चाकू से वार करता रहा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM (IST)
बहादुरगढ़ में 2 मासूम बच्चों के सामने मां की चाकुओं से गोदकर हत्या, मची चीख पुकार
बहादुरगढ़ में पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहित महिला की हत्या कर दी

बहादुरगढ, जेएनएन। बहादुरगढ़ के सौलधा गांव में मंगलवार को एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी वहीं थे। वे चीखते रहे और हमलावर उनकी मां पर चाकू से वार करता रहा। बाद में वहां से फरार हो गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। मृतका प्रियंका (28) घर में अपने चार और ढाई साल के दोनों बेटों के साथ थी। उसका पति सुधीर ड्यूटी पर गया था। करीब एक बजे आरोपित युवक गेट कूदकर सुधीर के घर में घुसा और महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां पर हमला करता देख प्रियंका के दोनों बच्चे चीखने लगे।

loksabha election banner

इसके बाद साथ लगते घर में मौजूद सुधीर के अन्य परिवार वालों को पता लगा। वे जब पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में प्रियंका को शहर के आरजे अस्पताल में लाया गया। यहां पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर पर आठ से 10 घाव थे। उधर सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में एएसपी विक्रांत भूषण और डीएसपी अशोक कुमार ने भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, निगरानी को लगा रखे थे सीसीटीवी :

पुलिस ने बताया कि मृतका प्रियंका का पति सुधीर रेलवे में अपने पिता की जगह नौकरी लगा है। प्रियंका का कुछ समय से पड़ोस के जितेंद्र नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। कई बार इसको लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते सुधीर ने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। मंगलवार को हुई वारदात में आरोपित युवक सीसीटीवी फुटेज में सुधीर के घर में घुसता नजर आ रहा है।

मृतका के मायके वालों ने दर्ज कराया ब्यान :

पुलिस ने मृतका प्रियंका के मायके वालों के ब्यान दर्ज किए। उसके पिता अच्छेज निवासी विजयपाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या के लिए दामाद सुधीर भी जिम्मेदार है। पुलिस ने इस आधार पर जांच शुरू कर दी है।

...बहादुरगढ़ सदर थाना इंचार्ज सुनील कुमार नके कहा कि हत्या की घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन चल रही है। मृतका के मायके वालों ने जो आरोप लगाया है, उसकी भी सत्यता का पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.