Move to Jagran APP

गुरुग्राम में फ्रूट्स का काम करता है हिसार में पॉजिटिव मिला युवक, काम ठप होने पर आया था घर

सत्य नगर निवासी युवक गुरुग्राम में फ्रूट्स की दुकान चलाता था काम ठप हुआ तो हिसार लौटा। मुंबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव भाई-बहन अपनी फैमिली के साथ उकलाना में अपने नाना के यहां पहुंचे

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:07 PM (IST)
गुरुग्राम में फ्रूट्स का काम करता है हिसार में पॉजिटिव मिला युवक, काम ठप होने पर आया था घर
गुरुग्राम में फ्रूट्स का काम करता है हिसार में पॉजिटिव मिला युवक, काम ठप होने पर आया था घर

हिसार/उकलाना, जेएनएन। हिसार जिले में दिल्ली व मुंबई से लौटे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। गुरुग्राम व मुंबई से लौटे तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गुरुग्राम से शहर के सत्य नगर में लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं मुंबई से फैमिली के साथ उकलाना में अपने नाना के पास लौटे 17 वर्षीय लड़का व 18 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सत्य नगर निवासी 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम से 21 मई को हिसार लौटा था, उसने 23 मई को सैंपल करवाया था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट आई। वहीं मुंबई से अपनी फैमिली के साथ लौटे भाई-बहन 23 मई को मुंबई से टोहाना होते हुए उकलाना लौटे थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सत्य नगर व उकलाना में संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन व साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया जाएगा।

loksabha election banner

गुरुग्राम में फ्रूट्स का काम करता था युवक

गुरुग्राम से शहर के सत्य नगर में लौटा युवक गुरुग्राम के सेक्टर 109 में रह रहा था। वहां वह फ्रूट््स का काम करता था। जानकारी के अनुसार यह युवक करीब 6 महीने पहले ही काम के लिए गुरुग्राम गया था। वह जिस एरिया में रह रहा था। वहां हिसार के दो अन्य लोगों के संपर्क में था। युवक को गुरुग्राम में भी धूल-मिट्टी से एलर्जी की शिकायत थी, उसे छींके आती थी और बुखार भी हुआ था। वहां उसने दवा ली थी, जिसके बाद ठीक हो गया था। इसके बाद 21 मई को हिसार लौटने पर उसे बुखार हुआ तो उसने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। यह युवक राजीव चौक से टैक्सी करके हिसार के लिए रवाना हुआ था। युवक ने गुरुग्राम में पिछले करीब 20 दिन से फ्रुट््स की दूकान बंद कर दी थी। लॉकडाउन के चलते वहां काम ठप हो गया था। युवक के पिता, माता, भाई को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं उसकी भाभी व एक बच्चे की भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। 

मुंबई से लौटे कोरेाना पॉजिटिव भाई-बहन की हिस्ट्री

उकलाना में पहली बार कोरोना ने दस्तक दी है। यहां मुंबई के घाटकोपर से पहुंचे एक परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हंै। इस बारे में फतेहाबाद सिविल सर्जन की ओर से हिसार स्वास्थ्य विभाग को जानकारी भेजी गई है। जिसमें बताया गया कि दो फैमिली, जिसमें एक फतेहाबाद व दूसरी उकलाना जाने के लिए आई थी। यह 11 लोग थे, इनमें से 9 लोगों के सैंपल चावला मेडिकल कालेज करनाल से सैंपल करवाए थे। जिनमें उकलाना जाने वाले लड़की व लड़का और फतेहाबाद जाने वाली एक महिला पॉजिटिव मिली है। उकलाना नायब तहसीलदार धर्मबीर नैन ने बताया कि उकलाना निवासी एक व्यक्ति की बेटी अपने चार बच्चों के साथ मुंबई में पिछले करीब 20 सालों से रह रही थी। वहां वह घरों में सफाई का काम करते थे। वहां से वह 23 मई को अपनी दो लड़की व दो लड़कों के साथ मुंबई से टोहाना और टोहाना से कार में सवार होकर अपने पिता के पास उकलाना पहुंचे थे। इस महिला ने बताया कि वह मुंबई में कोरोना केस बढऩे व उनके पति की पुण्यतिथि होने पर उकलाना अपने पिता के पास आई थी। वह मुख्यत: जींद के अलेवा गांव की रहने वाली है। लेकिन उसके पति व सास-सुसर पिछले 20 सालों से मुंबई में रह रहे थे। टोहाना में महिला व उनके चारों बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया था। 25 मई को जब इनके टेस्ट की रिपोर्ट आई तो इसमें एक लड़की व एक लड़के की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट पाई गई।

सूचना मिलते ही उकलाना के नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन, एसएचओ सुखजीत ङ्क्षसह व स्वास्थ्य विभाग की टीम उकलाना की भुना रेलवे फाटक के पास स्थित कालोनी में पहुंचे और कोरोना पॉजिटिव लड़की व लड़के को अग्रोहा मेडिकल भेजा गया। उकलाना को पहले सुरक्षित क्षेत्र माना जा रहा था लेकिन अब बाहर से आने वाले लोगों को लेकर यहां भय का माहौल है। इनके संपर्क में आए परिजनों समेत अन्य लोगों को कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल में भेजा गया है। टोहाना अस्पताल के निर्देशानुसार महिला अपने चार बच्चों के साथ मुंबई से आने के बाद अपने पिता के घर पर ही क्वारंटाइन में रही थी।

संपर्क में आए 14 लोगों को हाई रिस्क पर रखा

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव उपरोक्त लड़के व लड़की की मां व उनके भाई व बहन को हाई रिस्क के संपर्कों में रखा है। वहीं इस महिला के पिता व संपर्क में आए लोगों को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन किया है। इनमें कार सवार भी शामिल हंै। परिवार के अन्य 6 सदस्यों को लॉ रिस्क पर रखा गया है। इनके सैंपल भी करवाएं जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन व सामान्य प्रशासन इस बात में भी जुटा हुआ कि मुंबई से उकलाना पहुंचने तक यह लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे।

150 सैंपल जांच के लिए भेजे

सिविल अस्पताल से सोमवार को फ्लू क्लीनिक व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 150 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। टिब्बा दानोशर से 7 लोगों के सैंपल लिए हंै। इनमें 6 लोगों संपर्क में रह रहे है। वहीं एक लड़का गुजरात से लौटा था।

----जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मुंबई से लौटे एक लड़की व लड़का कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं शहर के सत्य नगर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

- डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.