Move to Jagran APP

हिसार के राखीगढ़ी में मिले दो कंकालों में है एक युग के प्रेम की दास्‍तां, पढ़ें खबर

हरियाणा के हिसार जिले के राखी गढ़ी में खोदाई में पता चला है कि हड़प्‍पा कालीन सभ्‍यता मे प्रेम का विस्‍तृत संसार था। यहां एक प्रेमी युगल का कंकाल मिला है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 04:06 PM (IST)
हिसार के राखीगढ़ी में मिले दो कंकालों में है एक युग के प्रेम की दास्‍तां, पढ़ें खबर
हिसार के राखीगढ़ी में मिले दो कंकालों में है एक युग के प्रेम की दास्‍तां, पढ़ें खबर

चंडीगढ़/हिसार, जेएनएन। हरियाणा के हिसार जिले के राखीगढ़ी में हुई हड़प्पाकालीन सभ्यता की खोदाई में कई राज से पर्दा उठा है। इससे हडप्‍पाकालीन सभ्‍यता के बारे में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। नए मिले तथ्‍योंं व चीजों से अनुमान लगाया जा रहा है हडप्‍पा काल में प्रेम का विस्‍तृत संसार था। खोदाई के दौरान एक युगल के कंकाल मिले हैं। इसमें पुरुष अपनी महिला साथी को निहार रहा है।

loksabha election banner

हड़प्पाकाल में था प्रेम का समृद्ध संसार, राखीगढ़ी में खुदाई में मिला प्रेमी युगल का कंकाल

हिसार के राखीगढ़ी में हड़प्‍पा खोदाई का काम कर रहे पुणे के डेक्कन कॉलेज के पुरातत्वविदों के अनुसार, खोदाई के वक्त युवक (कंकाल) का मुंह युवती की तरफ था। यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है। हैरानी की बात यह है कि अब तक हड़प्पा सभ्यता से संबंधित कई कब्रिस्तानों की जांच की गई, लेकिन आज तक किसी भी युगल के इस तरह दफनाने का मामला सामने नहीं आया था।

राखीगढ़ी में खोदाई करनेवाले पुरातत्वविदों के अनुसार, युगल कंकाल का मुंह, हाथ और पैर सभी एक समान है। इससे साफ है कि दोनों को जवानी में एक साथ दफनाया गया था। बता दें के ये निष्कर्ष हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका, एसीबी जर्नल ऑफ अनैटमी और सेल बायॉलजी में प्रकाशित किए गए थे।

पहली बार मिला इस तरह युगल कंकाल

खोदाई और विश्लेषण का कार्य विश्‍वविद्यालय के पुरातत्व विभाग और इंस्टिट्यूट ऑफ फरेंसिक साइंस, सोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन द्वारा किया गया। इससे पूर्व लोथल में खोजे गए एक हड़प्पा युगल कब्र को माना गया था कि महिला विधवा थी और उसे अपने पति की मौत के बाद दफनाया गया था।

दोनों के बीच था प्रेम संबंध

पुरातत्वविदों का कहना है कि जिस तरह से युगल के कंकाल राखीगढ़ी में दफन मिले, उससे साफ है कि दोनों के बीच प्रेम था और यह स्नेह उनके मरने के बाद उनके कंकाल में नजर आता है। सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है कि जिन लोगों ने दोनों को दफनाया था, वे चाहते थे कि दोनों के बीच मरने के बाद भी प्यार बना रहे। उन्होंने कहा कि युगलों के दफनाने का मामला दूसरी प्राचीन सभ्यताओं में दुर्लभ नहीं है। इसके बावजूद यह अजीब है कि उन्हें अब तक हड़प्पा कब्रिस्तान में नहीं खोजा गया।

सेक्स, उम्र और लंबाई के बारे में ऐसे पता चला

पुरातत्‍वविदों ने बताया कि युगल कब्र में दफन मिट्टी के बर्तनों और एक झालरवाली अकीक की गुरियां मिली हैं जो शायद युगलों में से महिला के हार का हिस्सा था। दोनों कंकालों को फील्ड सर्वे के बाद डेकन कॉलेज की लैब में जांच के लिए लाया गया था। कंकालों का लिंग पैल्विक का अध्ययन करने के बाद निर्धारित किया गया था। अध्‍ययन में निष्‍कर्ष निकाला गया कि जिस समय उनकी मृत्यु हुई तब उनकी उम्र 21 से 35 साल के बीच रही होगी।

पुरातत्‍वविदों के अनुसार, पुरुष की लंबाई पांच फीट छह इंच और महिला की लंबाई पांच फीट दो इंच थी। दोनों की मौत एक ही समय पर हुई है। हो सकता है कि दोनों के एक साथ मरे हों और उसके बाद उन्हें दफनाया गया हो या फिर दोनों के एक साथ दफन किया गया हो जिससे उनकी मौत हुई हो।

 बता दें कि हड़प्‍पाकालीन सभ्‍यता के बारे में पता लगाने लिए हिसार के राखी गढ़ी में कई साल से खोदाई का कार्य चल रहा है। इसमें अब तक काफी जानकारियां मिली हैं। यहां मिले कंकालों और वस्‍तुओं के विश्‍लेषण से हडप्‍पाकाल के बारे में काफी जानकारियांं सामने आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.