अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान, बहादुरगढ़ SDM ने मांगे आवेदन
बहादुरगढ़ एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्ध्यिां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी महिला एवं बाल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। बहादुरगढ़ एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्ध्यिां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
महिलाओं को मिलेगा सम्मान
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध्यिां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष विश्व महिला दिवस यानी आठ मार्च को प्रदान किया जाते हैं। इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, एएनएम शामिल है।
पुरस्कारों में मिलेगी इतनी राशि
साथ ही महिला एपीएचडब्लू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षरी महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैंं।