तीज महोत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं
अखिल भारती संस्कार भारती हांसी इकाई द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
संवाद सहयोगी, हांसी : अखिल भारती संस्कार भारती हांसी इकाई द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सैन्ट ज्ञानेश्वर हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहन लाल बंसल द्वारा झूला झूलकर किया गया। इस दौरान महिलाओं ने परम्परागत लोक गीत गाए तथा छात्राओं ने आया सावन झूम के गीत पर जमकर नृत्य किया। मुख्य अतिथि मोहन लाल बंसल ने कहा कि तीज का त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की देन है। सावन मास में जब चारों ओर हरियाली का नजारा होता है और ठण्डी हवाएं चलती हैं। ऐसे में झूले का आनन्द ही कुछ और होता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मेहन्दी रचाओ प्रतियोगिता में निष्ठा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा मुस्कान व राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तम्बोला में ज्योति जांगड़ा ने प्रथम व रेणु सैनी ने द्वितीय तथा झूला प्रतियोगिता में प्रियंका व पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधान सतीश वर्मा, कार्यक्रम डायरेक्टर अंजु गंगवानी, कविता भारद्वाज, कृपा शर्मा, उमा गर्ग, सुमन वर्मा, ममता आदि उपस्थित थी। तीज उत्सव में सीमा जैन बनीं तीज क्वीन
संवाद सहयोगी, हांसी : हरियाणा अग्रवाल महिला विकास संगठन द्वारा जैन धर्मशाला में तीज उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद भयाना की पत्नी सुनीता भयाना व एसडीएम डा. जितेन्द्र अहलावत की पत्नी ज्योति अहलावत तथा नेहा गोयल ने शिरकत की। मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया गया। मंच संचालन रूचिका व रमा जैन द्वारा किया गया। छवि सिगला द्वारा गणेश वन्दना की गई तथा उसके पश्चात सावन थीम तम्बोला व सोलह श्रृंगार गेम का आनन्द लिया गया। कार्यक्रम में वनिता गोयल ने कविता, रूपा सिगला, सिमोनी, तिशा, यशस्वी द्वारा सावन नृत्य व रीटा, शैली तथा रेनु द्वारा हास्य नाटिका की प्रस्तुत की गई। तीज क्वीन कांटेस्ट के लिए सोनु, नीतिका, रेणु, नीलम, निर्मल, तानिया, सीमा व रूबी ने कैट वॉक किया जिसमें सीमा जैन को तीज क्वीन व सोनु जैन ने द्वितीय पुरस्कार जीता। रेणु सिगला व सोनु द्वारा राधाकृष्ण का नृत्य कर अध्यक्षा सुदेश जैन की सराहना की गई। अध्यक्षा सुदेश जैन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूनम, जिन्दल, आशा, पूजा, डिम्पल, बबीता, रेखा, मंजू, नीरू जैन, रेखा तायल, चित्रा, मालती, स्वाति, मोनिका आदि उपस्थित थी।