Move to Jagran APP

पुलिस थाने पहुंच महिला, बोली- 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

25 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विवाहिता को जान से मारने की धमकी देने भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कर्मवीर सोनू मोनू आदि ने उसके साथ दुष्कर्म किया

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 09:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:56 PM (IST)
पुलिस थाने पहुंच महिला, बोली- 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
रोहतक में एक महिला के साथ 6 लोगों द्वारा दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है

रोहतक, जेएनएन। महिला थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया है। शहर की 25 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विवाहिता को जान से मारने की धमकी देने भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कर्मवीर, सोनू, मोनू आदि ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि रणवीर ङ्क्षसह, इंद्रावती, ममता, सुनीता, सुंदर ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

उधर, हिसार रोड स्थित एक निजी होटल में एक युवती को बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इसको आरोप होटल संचालकों पर लगाया है। अर्बन सेट थाना पुलिस ने मूल रूप से असम की रहने वाली युवती की शिकायत पर संदीप, सुनील, छमिया और होटल ऑपरेटर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड की साजिश में शामिल रहे चार आरोपित गिरफ्तार

रोहतक : गांधी कैंप में हुए स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड में सीआइए-2 की टीम ने साजिश में शामिल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि गांधी कैंप में 12 अक्टूबर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी विजय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर पहले स्क्रैप व्यापारी के भाई अजय की परचून की दुकान पर आए थे। वहां पर उन्होंने लूटपाट की, तभी पीछे से स्क्रैप व्यापारी ने आकर एक हमलावर के कंधे पर हाथ रख दिया था। जिस पर हमलावर ने सीधी गोली व्यापारी के चेहरे पर मार दी थी। यह मामला आर्य नगर थाने में दर्ज किया था। साथ ही सीआइए-2 की टीम को भी जिम्मेदारी दी गई थी। सीआइए-2 की टीम ने छापेमारी करते हुए 24 अक्टूबर को कमला नगर निवासी अमन और पंजाब के अबोहर शहर के रहने वाले ङ्क्षप्रस को गिरफ्तार किया था।

ये किए गए गिरफ्तार

आरोपितों से पूछताछ के बाद अब साजिश में शामिल रहे शास्त्री कालोनी निवासी सुनील, सूर्या कालोनी निवासी बिश्म्बर, बालंद गांव निवासी रङ्क्षवद्र और न्यू विजय नगर निवासी अनुप को गिरफ्तार किया है। आरोपित वहां पर लूटपाट करने के इरादे से आए थे। स्क्रैप व्यापारी के आने पर उन्हें पकड़े जाने का डर हुआ है। जिस कारण हमलावर ने स्क्रैप व्यापारी को गोली मार दी थी। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.