Move to Jagran APP

भिवानी में जहरीले पदार्थ से महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, बाद में हुआ समझौता

भिवानी की महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी शादी बाढड़ा हुई थी। दो बच्चे थे। मायके वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के आरोप लगाए। बाद में अस्पताल में पंचायत हुई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 04:03 PM (IST)
भिवानी में जहरीले पदार्थ से महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, बाद में हुआ समझौता
एक अन्य मामले में रिटायर्ड फौजी ने जहर खाकर जान दे दी।

जागरण संवाददाता, भिवानी। कस्बा बाढड़ा निवासी दो बच्चों की मां ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने पहले उसके ससुरालियों पर तंग करने का आरोप लगाया। बाद में पंचायती तौर पर सुलह हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों के हवाले कर दिया है।

loksabha election banner

गांव कितलाना निवासी शकुंतला ने बताया कि उसने अपनी बेटी मोनिका की शादी बाढड़ा में की थी। शादी के बाद कविता को दो बच्चे हुए। एक लड़का व एक लड़की। लड़का पांच साल का है तो लड़की तीन साल की। उसने बताया कि शादी में काफी दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। शनिवार सुबह सूचना मिली कि मोनिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। सूचना मिलते ही वह चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंच कर देखा तो मोनिका की मौत हो चुकी थी।

अस्पताल में हुई पंचायत, दोनों पक्षों में समझौता

लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो वहां हंगामा किया। लड़की पक्ष ससुराल पक्ष पर आरोप लगाता रहा। बाद में अस्पताल में ही दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मामले का निपटारा हो गया। बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने उसकी मां शकुंतला के बयान पर कार्रवाई करते हुए इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने शव को स्वजनों के हवाले कर दिया।

संदिग्ध हालत में जहर खाने से रिटायर्ड फौजी की मौत

देव नगर कालोनी निवासी एक रिटायर्ड फौजी ने संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीटीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों के हवाले कर दिया।

हाल ही में फौज से हुआ था रिटायर

गांव तिगड़ाना निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनका बहनोई बजरंग लाल देवनगर भिवानी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह हाल ही में फौज से रिटायर्ड होकर आया था। उनकी एक दस साल की बेटी है। अमित ने बताया कि बजरंग लाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जिसे लेकर उसने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगलने पर पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान

जहर निगलने के बाद बजरंग की अचानक तबीयत बिगड़ी। इस पर स्वजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सक भी उसकी जान नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही बीटीएम चौकी पुलिस ने सामान्य अस्पताल पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उनके बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.