Move to Jagran APP

हरियाणा में कंपाने लगी सर्दी, नारनौल सबसे ठंडा और हिसार में टूटा साढ़े तीन साल का रिकार्ड

Haryana Weather Update हरियाणा में सर्दी लोगों को कंपाने लगी है। सुबह और रात में तापतान में काफी गिरावट आ गई है। राज्‍य में नारनौल में सबसे कम तापमान है। हिसार में ठंड ने पिछले साढ़े तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 07:48 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 07:48 AM (IST)
हरियाणा में कंपाने लगी सर्दी, नारनौल सबसे ठंडा और हिसार में टूटा साढ़े तीन साल का रिकार्ड
हरियाणा में सर्दी लोगों काे कंपाने लगी है। (फाइल फोटो)

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में ठंड लोगों को कंपाने लगी है और सुबह व रात में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्‍य में नारनौल सबसे ठंडी जगह है। यहां तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।  हिसार और रोहतक जिलों में रात्रि तापमान पिछले तीन दिन से पांच और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सायं होते ही लोगों को कंपकपाने वाली ठंड का अहसास हो रहा है।

loksabha election banner

उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

हिसार में रात्रि तापमान पिछले तीन वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां रात्रि तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तीन वर्ष पहले 2017 में 20 नवंबर को रात्रि तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं प्रदेश में अगर रात्रि तापमान देखा जाए तो सबसे कम नारनौल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, दूसरे स्थान पर हिसार तो तीसरे स्थान पर रोहतक 7.8 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है।  

-----------

3 दिसंबर तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 3 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट तथा मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना के कारण कहीं कहीं अलसुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की भी संभावना है।

-----------------------

प्रदेश में विभिन्न जिलों में तापमान

शहर- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 24.1- 7.9

भिवानी- 23.9- 8.2

पंचकूला- 23.9- 8.8

फरीदाबाद- 25.0- 6.9

हिसार- 23.5- 6.9

करनाल- 24.0- 8.0

कुरुक्षेत्र- 24.5- 8.4

नारनौल- 28.8- 6.2

रोहतक- 21.3- 7.8

सिरसा- 25.2- 8.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

-------------------

हिसार में पिछले पांच वर्षों में सबसे कम रात्रि तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष- माह - दिन - रात्रि तापमान

2015- नवंबर- 27- 6.9

2016- नवंबर- 29- 6.9

2017- नवंबर- 24- 5.5

2018- नवंबर- 7- 7.5

2019- नवंबर- 12- 8.8

2020- नवंबर- 30- 6.9 ।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में दिख रहे कोरोना वायरस के नए लक्षण, ठीक होने के बाद भी रहें सावधान


यह भी पढ़ें: पंजाब में आज से लागू नाइट कर्फ्यू, होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज पैलेस रात 9.30 बजे होंगे बंद


यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन पर सियासत तेज, दोनों सीएम की भिड़ंत से माहौल गर्माया


यह भी पढ़ें: किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे, BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो


यह भी पढ़ें: फिर मसीहा बने सोनू सूद, 12 वर्ष की पीड़ा हुई खत्म और अमन को हरियाणा में मिली नई जिंदगी


यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान में स्पिन बाॅलिंग पर खूब जड़े छक्‍के, सियासत की पिच पर फिरकी में बुरे फंसे सिद्धू

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.