Move to Jagran APP

फतेहाबाद में जिस पर लगा हत्‍या का अरोप वो मिला निर्दोष, पांच अन्‍य ने किया था कत्‍ल

पुलिस ने गोरालाल हत्या कांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था वो निर्दोष मिले। मृतक व आरोपितों के बीच हुआ झगड़ा हुआ था।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 02:27 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 02:27 PM (IST)
फतेहाबाद में जिस पर लगा हत्‍या का अरोप वो मिला निर्दोष, पांच अन्‍य ने किया था कत्‍ल
फतेहाबाद में जिस पर लगा हत्‍या का अरोप वो मिला निर्दोष, पांच अन्‍य ने किया था कत्‍ल

फतेहाबाद, जेएनएन। शहर के माजरा रोड पर 6 अगस्‍त की रात को एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले काे चार दिन के अंदर ही सुलझा लिया। मृतक के परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था वो निर्दोष मिले बल्कि पांच अन्य युवकों ने गोरालाल की चाकू व ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। मृतक गोरालाल ने आरोपित के भाई के साथ मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने गोरालाल की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी।  पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। 

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश जिला कानपुर के गांव काशीपुर हाल आबाद अशाेक नगर निवासी सुशील कुमार ने बताया था कि मेरे  से छोटा भाई 30 वर्षीय गोरा लाल फतेहाबाद में सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपना रोजगार करता है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और कोई बच्चा नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशोक नगर निवासी अशोक कुमार मृतक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। कई बार उसे समझया लेकिन वो नहीं माना। इस कारण गोरे लाल अपनी पत्नी को उसके मायके उत्तरप्रदेश जिला कानपुर के गांव निगोहा में पांच महीने पहले छोड़कर आ गया। अशोक कुमार ने इसी वजह से अपने दोस्तों बतरा कालोनी निवासी मोनू उर्फ गुल्ला, सुंदर नगर निवासी महेंद्र व अशोक नगर निवासी मोनू व एक अन्य ने उसकी हत्या कर दी। लेकिन ये आरोपित नहीं निकले।

पुलिस जांच में हत्यारे निकले कोई ओर

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो परते दर परते खुलती गई। मृतक के भाई ने जो आरोप लगाए थे वो पुलिस के समझ से परे थे। पुलिस ने गोरा लाल की हत्या से एक दिन पूर्व मारपीट का मामला दर्ज किया था। जिसमें अशोक नगर निवासी प्रिंस की शिकायत पर गोरालाल के दोस्त बबूल, अजय, दारा व विजय कुमार के खिलाफ था। चारों ने मिलकर प्रिंस की पिटाई की थी। जिसका मामला भी पुलिस ने दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले का खुलासा हो गया।

प्रिंस के भाई अविनाश ने मिलकर गोरा लाल की थी हत्या

पुलिस ने इस मामले में माजरा रोड निवासी सागर, माजरा रोड वार्ड नंबर 4 निवासी अमन, अशोक नगर निवासी प्रिंस कुमार व अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या से एक दिन पूर्व ही उसके भाई प्रिंस की बबूल, अजय, दारा व विजय कुमार ने मारपिटाई की थी। जिसका बदला लेना चाह रहा था। 6 अगस्‍त की रात 19 बजे सांगर, अमन, प्रिंस कुमार व अविनाश माजरा रोड पर बैठे थे। इसी दौरान सागर व अमन कुमार शराब लेने के लिए बाइक से निकल पड़े। इसी दौरान अशोक नगर निवासी गोरालाल भी वहां पर आ गया। तीनों ने गोरालाल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान सागर व अमन कुमार शराब लेकर आ गए। सागर ने चाकू से गोरालाल पर हमला कर दिया। वहीं अन्य दोस्तों ने ईंट पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अब हत्या के मामले में चारों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब बाइक व चाकू बरामद के लिए उन्हें रिमांड पर लेंगे।

------गोरालाल की हत्या मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपसी झगड़ा था। इसी कारण उक्त चारों ने युवक की हत्या कर दी।

दलजीत सिंह, डीएसपी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.