Move to Jagran APP

फतेहाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी पिटाई, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

वाल्मीकि मुहल्ले में झगड़ा होने की घटनाएं रुक नहीं रही है। देर रात को बर्थ डे पार्टी में आए एक रिश्तेदार की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तो वहीं दूसरी घटना में जब लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया तो तीन युवकों पर हमला कर घायल कर दिया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:02 PM (IST)
फतेहाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी पिटाई, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
लड़की से छेड़छाड़ का विरोध जताया तो दो 12 से अधिक युवक आए और तीन युवकों के साथ की पिटाई

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : फतेहाबाद शहर के वाल्मीकि मुहल्ले में झगड़ा होने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। देर रात को बर्थ डे पार्टी में आए एक रिश्तेदार की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तो वहीं दूसरी घटना में जब लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया तो अनेक युवकों ने तीन युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहोल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक दंगल, टिंकू व सोनू ने बताया कि देर रात को वे वाल्मीकि चौक से गुजर रहे थे। वे कबाड़ का काम करते है। इसी दौरान वहां पर खड़े कुछ युवकों न लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो करीब दो दर्जन से युवक लाठी आदि हथियार लेकर आ गए। उन्होंने आते ही युवको को जमकर पीटा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा उसी क्षेत्र में कुछ समय पूर्व बर्थ डे पार्टी में आए एक रिश्तेदारी की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। ऐसे में वाल्मीकि मुहल्ले में हर दिन वारदात हो रही है।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

पांच दिन पहले वाल्मीकि मुहल्ले के साथ ही तुलसी चौक है। यहां पर एक युवक को गोली मार दी गई। उसका कसूर ये था कि उसने तेज गति से बाइक न चलाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं 10 दिन पहले अनाजमंडी में भी यहां के कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना के अगले ही दिन युवक एक महिला के घर गए और सामान आदि जला दिया। वाल्मीकि मुहल्ला हमेशा विवादों में रहा है। कई साल पहले पुलिस ने यहां पर चौकी बनाने का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला अब केवल कागजों में ही है। हर दिन वारदात होने के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा हो रहा है। वारदात होने के बाद पुलिस की गश्त दिखती है, लेकिन दो दिन बाद जैसे ही पुलिस कर्मचारी सुस्त होते है वैसे ही वारदात फिर हो जाती है।

-----देर रात को पुलिस के पास सूचना आई तो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मुहल्ले में गश्त बढ़ाई गई है। घटना को अंजाम दे रहा है उसे जरूरत पकड़ा जाएगा।

सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.