Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय, हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार

Haryana Weather Update हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोम फिर सक्रिय हो गया है। ऐसे में राज्‍य में आज और कल बारिश की संभावना है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 08:55 AM (IST)
Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय, हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार
हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार हैं। (फाइल फोटो)

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में दिन में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इससे आज और कल प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। 6 फरवरी दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी के इस सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए हैं।

loksabha election banner

दिन में बढ़ते तापमान में आएगी गिरावट, रात का पारा बढ़ेगा

सर्दी के सीजन में लगातार तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ हर माह आ रहे हैं। जिसमें से हरियाणा में इस बार कम से कम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहे हैं। इसके बाद अधिकांश पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ पास हो रहे हैं। जिससे हरियाणा में रात्रि तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

बुधवार को शाम के समय बादलवाई देखने को मिली और ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके कारण दिन के तापमान में आगामी दो दिनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं रात का तापमान बढ़ेगा। मगर दो दिन बाद जब हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम होगी तो रात का तापमान फिर से गिरने की संभावना है। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने इसकी जानकारी दी।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभपश्चिमी विक्षोभ

भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। बाह्य-उष्णकटिबंधीय आंधियां विश्व में सब जगह होती हैं। इनमें नमी सामान्यत: ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है, जबकि उष्ण कटिबंधीय आंधियों में आ‌र्द्रता निचले वायुमंडल में बनी रहती है। भारतीय महाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बरसात के रूप में बदल जाती है।

प्रदेश के जिलों का तापमान

जिला       अधिकतम       न्यूनतम

अंबाला         25.6           8.9

भिवानी         25.2           11.8

चंडीगढ़          23.8           12.6

हिसार            25.6           8.9

करनाल          23.0           10.5

नारनौल          28.8           6.0

रोहतक           24.0          11.6

सिरसा            20.4           10.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.