Move to Jagran APP

weather update : तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा, सिरसा में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।18 को मौसम साफ होगा

By manoj kumarEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 12:05 PM (IST)
weather update : तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा, सिरसा में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
weather update : तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा, सिरसा में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते तीन दिनों से प्रदेशभर में हल्‍की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। बुधवार को हिसार में आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक होने वाली बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। वहीं फतेहाबाद में भी बारिश हुई तो सिरसा में ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्‍य जिलों में भी बारिश के हालात बने रहे। ऐसे में फसलों को इससे भारी नुकसान होने की आशंका है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार से मौसम परिवर्तनशील रहा था। सोमवार की तरह ही मंगलवार की रात के समय मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ हल्‍की बूंदाबांदी हुई। तीनों दिनों तक बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका और ज्‍यादा बढ़ गई है।

loksabha election banner

वहीं इससे पहले सोमवार देर रात को हिसार, सिरसा सहित प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हुई। वहीं कुरुक्षेत्र की डेहा बस्ती में तूफान के कारण छत पर सो रहे एक परिवार पर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से 10 वर्षीय आंचल की मौत हो गई।

मौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को हिसार अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार देर रात को करीब 3.4 एमएम बारिश हुई। मंगलवार को हल्‍की बूंदाबांदी होने के कारण सुबह के समय ठंड महसूस हुई तो वहीं अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री के आसपास बना रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा और इसके एक-दो दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।


हिसार में हो रही बारिश से सड़क पर भरा पानी

फसल को हुआ नुकसान
सोमवार, मंगलवार और बुधवार को चली तेज हवाओं और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पकी हुई गेहूं की फसल की बालियां टूट गई। वहीं कटी हुई फसल के भीग जाने के कारण गुणवत्ता पर भी फर्क पड़ा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसान मौसम साफ होने के बाद ही कटाई व कढ़ाई का काम करें।

जिला    अधिकतम   न्यूनतम
रोहतक         33       20
झज्जर         32       21
हिसार          30.5    20.1
फतेहाबाद      27      18
दादरी            27     19
भिवानी         30      20


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.