Move to Jagran APP

श्रीनगर से भी ठंडा रहा रोहतक, आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

हिसार और सिरसा का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र पांच डिग्री का अंतर होने के कारण ठिठुरते रहे लोग

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 11:38 AM (IST)
श्रीनगर से भी ठंडा रहा रोहतक, आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने के आसार
श्रीनगर से भी ठंडा रहा रोहतक, आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

हिसार, जेएनएन। पहाड़ों में बर्फबारी और शीत लहर के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को हालात यह रहे कि रोहतक के दिन का तापमान श्रीनगर से भी कम रहा। इनका अधिकतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री और आठ डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार और सिरसा का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू और मनाली का तापमान क्रमश: 10.3 और 11.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो रविवार रात का तापमान रोहतक में 1.2 डिग्री और कैथल व नारनौंद में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र पांच डिग्री का अंतर होने के कारण दिनभर लोग ठिठुरते रहे।

loksabha election banner

उधर, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। नए साल की शुरूआत बारिश से हो सकती है। हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इससे 31 दिसंबर देर रात्रि से 3 जनवरी तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। यह बारिश धुंध को बढ़ाएगी। इसके साथ ही रात्रि तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ठंड से दो लोगों की मौत

करनाल के प्रेम नगर स्थित रैन बसेरे में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग(60) संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। उसे नगर निगम की टीम रविवार रात को ही खुले से उठाकर रैन बसेरे में लेकर आई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत सर्दी और बीमारी के कारण हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो पाएगी। उधर, झज्जर के गांव छपार में रविवार रात को खेत में रखवाली के लिए गए किसान अशोक(45) की ठंड के कारण मौत हो गई। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगे।

जिलावार तापमान की स्थिति

जिला   न्यूनतम    अधिकतम

रोहतक    1.2       7.6

कैथल      1.5      11

नारनौल   1.5        12

फतेहाबाद   02      11.5

 मेवात     02        12

जींद       02       13

रेवाड़ी      2.5     9.5

पलवल    2.5      11

गुरुग्राम     2.6     9.6

फरीदाबाद   2.6     10

सिरसा     2.7     8.6

अंबाला    2.7     12.4

करनाल     2.8     9.4

भिवानी      2.8    12.6

झज्जर      03      13

पानीपत     03      13

सोनीपत     03     13

कुरुक्षेत्र    3.5    10.4

चंडीगढ़    3.5     13.8

हिसार      3.6      8.6

यमुनानगर    04     14  

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

धुंध में ट्रक के कुचलने से युवक की मौत, बड़ा भाई घायल

पानीपत के रिफाइनरी क्षेत्र में ददलाना पुल के पास सोमवार सुबह धुंध के कारण ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया। बिहार के भोजपुर जिले के विष्णुपुर गांव निवासी कुंदन ङ्क्षसह ने बताया कि वह ददलाना गांव में कृष्ण राणा के मकान में किराये पर रहता है। उसका छोटा भाई उज्ज्वल(21) भी साथ रहता था। उज्ज्वल रिफाइनरी में एक कंपनी में हेल्पर था। वह दोनों सोमवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान ददलाना पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक का टायर उज्ज्वल के सिर को कुचलते हुए निकल गया हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.