Move to Jagran APP

Weather Update: हिसार, सिरसा, नारनौल में पड़ रही पहाड़ों जैसी ठंड, हिसार में 6.9 डिग्री तापमान

Weather Update हरियाणा में मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। बारिश के बाद से राज्य के हिसार सिरसा नारनौल में पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। हिसार में रात को 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 11:28 AM (IST)
Weather Update: हिसार, सिरसा, नारनौल में पड़ रही पहाड़ों जैसी ठंड, हिसार में 6.9 डिग्री तापमान
हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, रात का दिन रात का तापमान गिरा। फाइल फोटो

जेएनएन, हिसार। हरियाणा में बारिश के ठीक दो दिन बाद से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। अब दिन के समय में धूप तो रात्रि के तहत तापमान कम हाेता दिख रहा है। शुक्रवार को हिसार में रात्रि तापमान इस सीजन का सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इतनी ठंड इस समय पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही है।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रात्रि तापमान हिसार से कुछ कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि हिसार में शिमला जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है। इतना ही नहीं हिसार से सटे राजस्थान के चुरु में रात्रि तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

वहीं, वीरवार को हिसार में दिन का तापमान पांच डिग्री घटकर 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 23 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध संभावित है।

हरियाणा में यह है तापमान की स्थिति

अंबाला        10.2

भिवानी        9.3

फरीदाबाद     7.5

गुरुग्राम        10

हिसार         6.9

करनाल       8.5

कुरुक्षेत्र       10

नारनौल        7

रोहतक      8.8

सिरसा         7

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

हरियाणा में यह रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

अंबाला            241

बहादुरगढ़        282

बल्लभगढ़      143

भिवानी          156

धारूहेड़ा         281

फरीदाबाद      298

गुरुग्राम        257

हिसार           352

जींद             281

कैथल          159

करनाल      178

कुरुक्षेत्र       254

पानीपत     205

रोहतक      236 

यह भी पढ़ें : वालिंटर के रूप में पहुंचे हरियाणा के मंत्री अनिल विज, अंबाला में लगवाया कोवैक्सीन का परीक्षण टीका

यह भी पढ़ें : अमृतसर के अटारी में फाजिल्का की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, माथा टेकने बाबा शहीदां साहिब गई थी पीड़िता

यह भी पढ़ें : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों से बातचीत करेंगे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताई पार्टी की रणनीति, अपने दम पर कूदेंगे चुनाव मैदान में

यह भी पढ़ें : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का खामियाजा भुगतता पंजाब, कारोबारी ही नहीं, खुद किसान भी परेशान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.